आजमगढ़। लायंस क्लब ने नेक पहल करते हुए रविवार को मारवाड़ी वृद्धा आश्रम में निराश्रित वृद्धों के साथ होली मनाई। इस दौरान उन्होंने उपहार स्वरूप महिलाओं में साड़ी और पुरुषों में कुर्ता-पायजामा का वितरण किया। साथ ही लोगों को मिठाई खिलाकर पर्व की बधाई दी। संगठन ने संस्था को चार जग और पांच टार्च भेंट की। बुजुर्ग भी लोगों का साथ मिलने से गदगद नजर आए।
कार्यक्रम के दौरान लोग फगुआ का आनंद लेते हुए झूम कर नाचे। 23 पुरुषों को उपहार स्वरूप कुर्ता-पायजामा तथा 21 महिलाओं को साड़ी दी गई। लायन डा. भक्तवत्सल ने कहा कि लायन इंटरनेशनल दुनिया के दो सौ से अधिक देशों में संचालित है। इसके 14 लाख 80 हजार सदस्य है। प्रतिवर्ष दुनिया भर में 15 करोड़ से अधिक लोग लायंस क्लब की सेवा से लाभान्वित होते हैं। हमारा एक मात्र लक्ष्य मानवता की सेवा है। आगे भी हम इस तरह का प्रयास करते रहेंगे कि गरीब और पीड़ित लोगों के साथ खुशियों को साझा कर सके। इस दौरान अध्यक्ष राकेश कुमार अग्रवाल, लायन रवि जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष गोकुल दास अग्रवाल, लायन ओम प्रकाश अग्रवाल ओम, डा. देवेश दुबे, डा. राजेश तिवारी, लायन संजय, लायन दीपक, लायन शशिभूषण अग्रवाल, मुकुंद अग्रवाल आदि उपस्थित थे।