फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस को लेकर ग्राहकों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर। रसोई गैस किल्लत से उपजी समस्या को लेकर उपभोक्ताओं ने रविवार को चक्काजाम कर दिया। एजेंसी के साथ ही लोग धरने पर बैठ गए। आक्रोशित उपभोक्ताओं का आरोप था कि एजेंसी संचालक उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध कराने के बजाए उसकी कालाबाजारी कर रहा है। यही नहीं घटतौली भी की जा रही है। शिकायत करने पर एजेंसी संचालक उपभोक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करता है।
विज्ञापन

कस्बे के आदमपुर मिल्लतनगर क्षेत्र में गैस एजेंसी है। रविवार की सुबह काफी संख्या में लोग सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी पर पहुंच गए। लंबी लाइन लगी थी और गोदाम पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं था। इसे लेकर उपभोक्ताओं व गोदाम पर मौजूद कर्मियों में बहस होने लगी। कुछ ही देर में उपभोक्ता आक्रोशित हो उठे और मुबारकपुर-सठियांव मार्ग पर एजेंसी के सामने ही जाम लगा कर हंगामा शुरू कर दिया। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर जाम खत्म कराया। पुलिस ने अपनी निगरानी में सिलेंडर का वितरण शुरू कराया। लोगों का आरोप था कि एजेंसी संचालक समय से सिलेंडर उपलब्ध न करा कर कालाबाजारी कर रहा है तो वहीं सिलेंडरों में पर्याप्त मात्रा में गैस भी नहीं उपलब्ध होती है। इस बाबत पूछे जाने पर एजेंसी संचालक देवेंद्र कुमार ने बताया कि कुंभ मेला के चलते समस्या उत्पन्न हो गई थी। अब सिलेंडर आना शुरू हो गया है, दो-चार दिनों में सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें