फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर लाधिकारी से की भ्रष्टाचार की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर पंचायत महराजगंज के विभिन्न वार्डों के सभासदों ने सोमवार को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष और ईओ पर मनमानी करते हुए धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सभासदों ने जिलाधिकारी को बताया कि नियमानुसार महीने में एक बार बोर्ड की बैठक होनी चाहिए। जिसमें कोई भी विकास कार्य कराने से पहले बोर्ड की संस्तुति लेना अनिवार्य है। लेकिन अध्यक्ष और ईओ द्वारा न ही बोर्ड की बैठक बुलाई गई और ना ही विकास कार्य कराए जाने की चर्चा ही की गई। जबकि शासन से चौदहवां वित्त आयोग की धनराशि आ चुकी है। इनके द्वारा धन को खर्च करने के लिए आपके पास कार्ययोजना बनाकर भेजी गई है। उसमें बोर्ड की सहमति नहीं ली गई है और ना ही उस कार्ययोजना पर कोई चर्चा कराई गई। इनके द्वारा मिलीभगत से मनमाने तरीके से धन का दुरुपयोग कर बंदरबांट की जा रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि उक्त प्रकरण की जांच कर पारदर्शी तरीके से विकास कार्य को संपादित कराएं। इस मौके पर दयाराम यादव, नौशाद अहमद, मनीष मिश्र, फैयाज अहमद, हसीना बानों, सुदंरी देवी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें