फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्तिगत शौचालय निर्माण में भी आधे से अधिक निकायों का बुरा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। स्वच्छ भारत अभियान केे तहत प्रशासनिक अमला इन दिनों शहर से लेकर गांव तक शौचालय निर्माण की कवायद में जुटा है। नगरी क्षेत्र में इसकी जिम्मेदारी निकायों को दी गई है। सार्वजनिक शौचालय की भांति व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण में भी निकायों की हीलाहवाली के चलते परिणाम कोई बहुत सुखद नहीं है। इसमें भी नगर निकाय आकड़ों का खेल करने में जुटे हुए है। विभागीय आकड़े के अनुरूप ही ओडीएफ घोषित होने की तिथि नजदीक आने के बाद भी मात्र 71.11 प्रतिशत व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण हो सका है। वहीं नपा मुबारकपुर, नपं महराजगंज, जीयनपुर व बिलरियागंज ही शत प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति कर सके है।
विज्ञापन

जिले में दो नगर पालिका व 11 नगर पंचायते है। जिन्हें 10650 व्यक्तिगत शौचालय के निर्माण का लक्ष्य मिला था। इस लक्ष्य के सापेक्ष अब तक मात्र 7573 शौचालय ही बन सके है। 2926 शौचालयों के निर्माण का काम चल रहा है। शेष बचे 151 शौचालयों के निर्माण का अब तक कुछ अता पता नहीं है। नपा आजमगढ़ को 2557 शौचालय निर्माण का लक्ष्य मिला था। जिसमें अब तक 1455 शौचालय ही पूरे हो सके है। 645 निर्माणाधीन है। नपं फूलपुर में निर्धारित लक्ष्य 258 के सापेक्ष 211, अतरौलिया में 759 के सापेक्ष 422, लालगंज 429 के सापेक्ष 316, निजामाबाद 686 के सपेक्ष 576, अजमतगढ़ 708 के सापेक्ष 401, सरायमीर 619 के सापेक्ष 456, मेंहनगर 1170 कत्र्े सापेक्ष 381, माहुल 765 के सापेक्ष 442 शौचालय बने है। नपा मुबारकपुर, नपं महाजगंज, जीयनपुर व बिलरियागंज लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण पूरा करा चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें