फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमे के विरोध में भड़के अधिवक्ता, नहीं किया न्यायिक कार्य

Tue, 25 Sep 2018 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
एफआईआर दर्ज कराने के विरोध में फूलपुर एसडीएम को ज्ञापन देने जाते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
आजमगढ़। बूढ़नपुर एसडीएम कोर्ट में हुई तोड़फोड़ के मामले में अधिवक्ताओं पर मुकदमा दर्ज कराने से नाराज जनपद के अधिवक्ता सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने एसडीएम के इस कार्य की निंदा की।
विज्ञापन



बूढ़नपुर तहसील में तोड़फोड़ मामले में अधिवक्ताओं पर एफआईआर दर्ज होने का अधिवक्ताओं ने विरोध किया है। दिवानी न्यायालय अभिभाषक संघ की सूबेदार यादव और शमशाद अहमद के नेतृत्व में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। जिला बार संघ ने जफर इकबाल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने डीएम से मिलकर मुकदमा वापस लेने की मांग की।


पल्हना प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार को आधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। उन्होंने नागेंद्र सिंह कि अध्यक्षता में हुई बैठक में एसडीएम के निर्णय की निंदा की। इस मौके पर धर्मेश पाठक, समर बहादुर सिंह, लालजीत यादव, राजेंद्र प्रसाद सिंह, विजय प्रकाश यादव, रतन कुमार, कैलाश सिंह,राम अनुज यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


मार्टीनगंज प्रतिनिधि के अनुसार तहसील के अधिवक्ता संघ अध्यक्ष पारस नाथ सिंह के नेतृत्व में बुधवार तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। इस मौके पर मंत्री प्रेमचंद, उमेश कुमार सिंह, गुलाब चंद, राम अजोर यादव, दिनेश सिंह, राकेश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

मेजवां प्रतिनिधि के अनुसार फूलपुर बार एसोसिएशन की अध्यक्ष लालचंद यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिवक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की निंदा की गई। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष राम नरायन यादव, इंदुशेखऱ पाठक, इश्तियाक अहमद, अंगद यादव, विजय सिंह, प्रदीप सिंह, इकबाल अहमद, देशराज यादव, इम्तियाज अहमद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें