आजमगढ़। कर्बला में हजरत इमाम हुसैन सहित 72 शहीदों की याद में मुहर्रम का त्योहार ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़ी ही अकीदत के साथ मनाया गया। लोगों ने इमाम चौक पर नियाज फातिहा कराकर और नौहा पढ़कर कर्बला के शहीदों को खिराजे अकीदत पेश की। मुबारकपुर संवाददाता के अनुसार मुबारकपुर और आस-पास केे क्षेत्रों के लगभग 65 इमामबाड़ो से शिया और इमाम चौक से सुन्नी समुदाय के लोगों का ताजिए का जुलूस निकाला गया। जो अपने पुराने रास्तों से होता, नौहाख्वानी और मातम करते हुए मुहल्ला शाहमुहम्मदपुर के सभी ताजिए का जुलूस मुहल्ला हैदराबाद, सिकठी मार्ग पर स्थित शाह के पंचे पहुंचकर देर शाम दफन किए गए। दूसरी तरह अन्य मुहल्ले के ताजिए का जुलूस अंजुमन सज्जादिया, अंजुमन अब्बासिया सहित दो दर्जन अंजुमनों ने कर्बला के वाकयात पेश कर कर्बला के शहीदों को खिराजे अकीदत पेश किया। वहीं दूसरी तरफ सुन्नी और शिया अंजुमन इस्लामियाँ, लाल चौक मजलूमियाँ, क़मरबनी हाशिम पूरा रानी, सज्जादिया पूरा दीवान, रोडवेज गांधीनगर, आजाद नगर, इस्लामपुरा, पुरानी बस्ती, पूरा खिजिऱ आदि अंजुमनों के जुलुस अपने निर्धारित रास्तों से गुजरता हुआ सब्जी मण्डी स्थित कदम रसूल पर पहुँच कर समाप्त हुआ और ताजिए दफन किए गए । इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध थे। मेजवां संवाददता के अनुसार फूलपुर कस्बा और ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को दसवीं मोहर्रम का ताजिय़ा का जुलूस अकीदत के साथ निकाला गया। इस दौरान या अली मौला की सदा से पूरा क्षेत्र गूँज उठा। जुलूस निकालने से पूर्व शिया धर्मगुरुओं ने मजलिस को खिताब किया। मौलाना ने जब इमाम हुसैन पर किये गए जुल्म सितम का वाकया पेश किया तो अजादार रो पड़े। फुलपुर नगर में मरहूम सैय्यद कमर मियां के चौक से अजुमन मसुमिया की तरफ से जुलूस निकाला गया। जुलूस में जुलजनाह, हजऱत अब्बास का आलम, अली असगर का झूला की शबीह अजादार लेकर चल रहे थे। इस क्रम में चमावां गांव में अंजुमन फरोगे अजा की तरफ से निकाले गए जुलूस में अजादारों ने जंजीर का मातम किया। जुलूस बरसातू मियां, इब्ने हसन, गुलाम हैदर के आवास से होते हुए कमर मियां के चौक मछली मार्केट रास्ते से शहगंज -आजमगढ़ मार्ग होते हुए फूलपुर देहात स्थित करबला पहुंचा जहां जुलूस का समापन किया गया। अतरौलिया संवाददाता के अनुसार अतरौलिया नगर पंचायत सहित क्षेत्र के भगतपुर पचरी, भीखपुर, देहुला, बौडऱा, सुल्तानपुर, पकडड़ीहा, भैरोपुर दरगाह सहित अन्य स्थानों से मोहर्रम का जुलूसए निकाला गया। जो नगर भ्रमण करता हुआ कर्बला में दफन किए गए। बूढनपुर संवाददाता के अनुसार मुहर्रम के ताजिए का जुलूस कोयलसा, शेरवा, अतरैठ, सरैया, बूढनपुर होते हुए भीलमपुर छपरा के दरगाह हजरत पर पहुंचा। इस दौरान अजादारों ने मातम कर करबला के शहीदों को पुरसा दिया। वहीं बूढनपुर चौक पर पहुंचकर करतब दिखाकर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। सभी ताजिए कर्बला भीलमपुर छपरा में पहुंचकर दफ न किए गए। सरायमीर संवाददता के अनुसार कस्बा सरायमीर में शहीदाने कर्बला की याद में ताजिया का जुलूस चौक स्थित अजाखाना अबू तालिब सें मजलिस के बाद जुलजनाह, शबीह ताबूत और अलम के साथ निकाला गया। जो पुराना थाना, रोजा सैयद अली आशिकान सिराजी का पूरा मेन रोड होते हुए खरेवंा स्थित सदर इमामबाड़ा पहुंचकर जियारते आशूरा पढने के बाद समाप्त हुआ। निजामाबाद संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत निजामाबाद के विभिन्न इमाम चौकों से उठाए गए ताजिए मारिया पब्लिक स्कूल से अलम के साथ निकाला गया। जगह-जगह से आए हुए ताजिए करबला में ठंडा किए गए। अंजुमनों ने नौहा मातम पेश किया। मेंहनगर कस्बे में कुल 11 ताजियों का जुलूस अंजुमनों ने निकाला। रास्ते में खिलाड़ी करतब दिखाते हुए शाह बुखारी की मजार पर पहुंचे। कर्बला के वाकयात पर तकरीर कर शहीदों को खिराजे अकीदत पेश की।
शहीदों की याद में मातम और सीनाजनी
फरिहा। फत्तनपुर गांव से तीन ताजिए का जुलूस निकाला गया। जिसमें गांव के सभी लोग ताजिए के साथ भ्रमण करते हुए कर्बला में ताजिए को दफन किया। इस मौके पर ताजियादार सरदार हुसैन, परवेज हैदर, परवेज सहित गांव के लोग शामिल रहे। अंबारी संवाददता के अनुसार अंबारी, माहुल, नाहरपुर, गद्दौपुर, दरियापुर,पाइंदापुर, हुब्बीगंज, राजापुर, कुशलगांव, खंजहापुर, शेखवलिया और आसपास के कई गाँवों मे शिया समुदाय द्बारा मुहर्रम की दसवीं को अलम और ताजिये के साथ जलूस निकाला गया । इस दौरान कर्बला की जंग में शहीद हुए शहीदों की याद में मातम और सीनाजनी की गई । इसके बाद कर्बला में ताजिया दफन किए गए। तरवां संवाददता के अनुसार तरवां, उचहुवां, बीबीपुर, वरसिया, नयापुरा, कंहरिया, रेंडा, सिंहपुर, दरियाबाद, डुभाव, महोली, विशुनपुर, महुवारी, ऐराकला, ऐराखुर्द, बांसगांव भटौली आदि स्थानों से ताजिये का जुलूस निकाला गया जो कर्बला में दफन किए गए। गंभीरपुर थाना क्षेत्र में 13 गांव में 28 ताजिया उठाए गए। दरियापुर, दयालपुर, नगरिया, जहांनपुर, लहरिया, बनावे, गंगापुर आदि जगहों से ताजिए का जुलूस निकाला गया जो सकुशल कर्बला मे दफन किए गए। सगड़ी संवाददाता के अनुसार सुंदर सराय बल्लो, डोरवा गांव के चौहान बस्ती, पारीपट्टी, नगर पंचायत जीयनपुर के कुरैश नगर, नौशहरा में शुक्रवार को ताजिये का जुलूस ढोल-ताशा के साथ निकाला गया। सुंदर सराय बल्लो और डोरवा के चौहान वस्ती का ताजिया विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए एक जगह जाकर मिलन हुआ। इसके बाद बल्लो सराय गांव के पास स्थित है कर्बला के मैदान में दोनों ताजिये का दफन किए गए।