फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात तक कर्बला में दफन किए गए ताजिए

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन सहित परिवार के 72 शहीदों की याद में दशवीं मुहर्रम को नगर क्षेत्र के सभी इमाम चौक पर अकीदत मंदों ने शुक्रवार को नियाज फातिहा कराया। जिनकी मुरादे पूरी हुई थी उन्होंने छोटे ताजिये और चांदी के पंजे चढ़ाए। नगर क्षेत्र के सभी ताजिए अपने परंपरागत रास्ते से होते हुए देर रात कर्बला के मैदान पहुंचे। जहां सभी ताजियों को दफ न किया गया। मुहर्रम पर्व को देखते हुए शहर में हर जगह पर्याप्त मात्रा में पुलिसबल तैनात रही। नगर क्षेत्र के मुहल्ला एलवल, फराशटोला, कोट, कटरा, कुंदीगढ़, बदरका, टेढिय़ा मस्जिद, बाजबहादुरए आदि जगहों के इमाम चौक पर नौ मुहर्रम को बैठाए गये ताजिये शुक्रवार की शाम बैंडबाजे के साथ उठाये गये। मुख्य चौक पर कटरा और जामा मस्जिद के अखाड़ों के खिलाडिय़ों तलवार, लाठी, भाला और अन्य अस्त्रों से अपने-अपने करतब दिखाए। तलवार, लाठी और भाले से दिखाए गए करतब को देखकर लोग हैरतअंगेज हो गए। दोनों अखाड़ें ताजिये के साथ खेलते हुए पुरानी कोतवाली से तकिया पहुंचे। उधर कोट पहाड़पुर के ताजियेदार भी कोट से तकिया पहुंचे। तकिया पर जामा मस्जिद और कटरा अखाड़ा एक साथ तो दूसरी तरफ कोट और पहाड़पुर अखाड़ा के खिलाडिय़ों के बीच जमकर मुकाबला देखने को मिला। चारो अखाड़े अपना करतब दिखाते हुए देर रात कर्बला मैदान पहुंचे जहां ताजियों को दफन किया गया। गाजे बाजे के साथ निकाले गए ताजिये के साथ पुलिस प्रशासन भी काफी सक्रिय दिखाई दी। इसके अलावा शहर के मुख्य स्थानों पर भी पुलिस बल तैनात किये गये थे। इस अवसर पर कोट अखाड़े के उस्ताद जुबेर खां, नायब उस्ताद सलीम अहमद खां, कटरा अखाड़े के उस्ताद मुन्ना कुरैशी, पहाड़पुर अखाड़े के उस्ताद अजीज, जामा मस्जिद अखाड़े के उस्ताद मुख्तार अहमद, मोफि द अहमद, मोहम्मद उबैद खान, तौहीर अहमद, आसिफ खान, अल्ताफ अहमद सहित काफी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें