फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोधी दलों द्वारा शिलान्यास को बाधित करने का किया जा रहा प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शनिवार को आयोजित होने वाली रैली की तैयारी के बारे में मीडिया को जानकारी देने के लिए शनिवार को कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान द्वारा नगर के एक होटल में प्रेसवार्ता का आयोजन किया। उन्होंने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को पूर्वांचल की लाइफ लाइन बताया।
विज्ञापन

वनमंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि मोदी की योजनाओं को लागू करने का मकसद सबका साथ सबका विकास है। पूर्वांचल के विकास के लिए मुख्यमंत्री योगी ने भी में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। जिस एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। इसकी कुल लंबाई 340.824 किमी है। यह लखनऊ सुल्तानपुर रोड पर स्थित चांदसराय गांव से शुरू होकर यूपी बिहार सीमा से 18 किमी दूरी पर स्थित गाजीपुर जनपद के हैदरिया गांव के पास एनएच-31 से जुड़ेगा। परियोजना की कुल अनुमानित लागत 23349 करोड़ आंकी गई है जबकि सिविल निर्माण कार्य के लिए 11836 करोड़ रुपये आंकी गई है। एक्सप्रेस वे पर कुल सात रेलवे ओवरब्रिज, सात दीर्घ सेतु, 112 लघु सेतु, 11 इंटर चेंज, सात टोल प्लाजा, चार रैंप प्लाजा, 220 अंडर पास और 496 पुलियों का निर्माण किया जाएगा। एक्सप्रेस-वे पर आपातकालीन स्थिति में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विभामों की लैंडिंग और टेक आफ के लिए सुल्तानपुर में 3.2 किमी लंबी हवाई पट्टी का निर्माण भी प्रस्तावित है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से गोरखपुर, बुंदेलखंड और प्रयागराज लिंक एक्सप्रेस-वे को भी जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि विरोधियों द्वारा इस शिलान्यास को बाधित करने का कार्य किया जा रहा है। जबकि बिना 80 प्रतिशत भूमि का अधिग्रहण किए किसी परियोजना का शिलान्यास नहीं हो सकता है। वर्तमान में लगभग 93 प्रतिशत जमीन का अधिग्रहण हो चुका है और हम उसका शिलान्यास करने जा रहे हैं। पूर्व सर कार ने जो टेंडर कराए थे वह काफी दाम पर हुए थे। इसके बाद बढ़ी महंगाई के बावजूद हमने 2100 करोड़ रुपये बचाए हैं। पार्टी के गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी में किसी प्रकार की कोई गुटबाजी नहीं है। सब लोग एकजुट होकर इस रैली को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, विजय बहादुर पाठक, एमएलसी यशवंत सिंह, जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय, अमित तिवारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें