आजमगढ़। कलेक्ट्रेट स्थित रिक्शा स्टैंड में आठ सूत्री मांगों को लेकर चल रहा धरना शुक्रवार को राजबहादुर यादव की अध्यक्षता में जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कि आम जन की सरकार न रहकर हिटलर जैसे तानाशाह की सरकार हो गई है। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक कार्य बहिष्कार और धरना जारी रहेगा। सरकार अगर लेखपालों के साथ तानाशाह रवैया नहीं अपनाती तो लेखपालों का धरना इतना उग्र रुप धारण नहीं करता। उन्होंने बताया कि अब तक पूरे प्रदेश से 250 लेखपालों को निलंबित किया जा चुका है। हम इससे डरने वाले नहीं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरिद्वार सिंह, पीएन सिंह, अनिल कुमार, शकील अहमद, अमित पांडेय सहित अनेक लेखपाल उपस्थित रहे।