फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण, किया चक्काजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। दीददारगंज थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव में बिजली सप्लाई को लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से जला हुआ है। जिसके चलते बिजली की सप्लाई ठप है। स्थानीय अधिकारियों के शिकायत के बाद भी जला ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर शुक्रवार को ग्रामीणों ने सुबह गांव के बाहर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे घंटेभर आवागमन पूरी तरह से बाधित रहा।
विज्ञापन

संग्रामपुर गांव में बिजली सप्लाई के लिए बिजली विभाग द्वारा लगाया गया 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया था। एक सप्ताह बाद भी विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर को बदलने की कवायद नहीं शुरू की गई। जिस पर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और गांव के बाहर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि सबस्टेशन पर कई बार शिकायत भी की जा चुकी है। इसके बाद भी ट्रांसफार्मर को बदलने की कवायद नहीं की गई। चक्काजाम कर प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों ने जले 25 केवीए के ट्रांसफार्मर के स्थान पर 63 केवीए की ट्रांसफार्मर लगाये जाने, जर्जर हो चुके तारों को बदले जाने आदि की मांग की। जाम की सूचना पर यूपी 100 टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। इसके बाद एसओ शैलेश कुमार यादव भी टीम के साथ पहुंच गये। एसओ ने मौके से अधिशासी अभियंता विद्युत को फोन से ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया। अधिशासी अभियंता ने जल्द ट्रांसफार्मर बदले जाने का आश्वासन दिया तो ग्रामीण शांत हुए और चक्काजाम समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें