फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9.37 लाख के घपले में प्रधान के वितीय अधिकार होंगे सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पल्हना ब्लॉक के नरसिंहपुर गांव में हुई जांच में 9.37 लाख के घपले की पुष्टि हुई है। जांच में गबन की पुष्टि होने के बाद डीपीआरओ ने प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज करने, गांव में विकास कार्यों के लिए तीन सदस्यी कमेटी गठित करने और रिकवरी के लिए संस्तुति कर फाइल को अनुमोदन के लिए जिलाधिकारी के पास भेजा है। अनुमोदन के बाद मामले में कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

पल्हना ब्लॉक के नरसिंहपुर निवासी आशुतोष सिंह, श्रीकांत सिंह, हवलदार सिंह, त्रिपुरारी वर्मा ने जिलाधिकारी से गांव के प्रधान की ओर से वित्तीय अनियमितता किए जाने की शिकायत की गई थी। आरोप था कि 14 लाख नगद निकालकर हड़प लिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद एआर कोआपरेटिव राम किंकर, एई पीडब्ल्यूडी और आरईएस के जेई ने मामले की जांच की थी। जांच रिपोर्ट में 9.37 लाख के घपले की बात कही गई है। रिपोर्ट मिलने के डीपीआरओ आनंद प्रकाश ने गबन की गई धनराशि के रिकवरी, प्रधान के वित्तीय अधिकारी सीज करने और गांव में विकास कार्यों के लिए तीन सदस्यीय कमेटी के गठन की सिफारिश जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी से की है। डीपीआरओ आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि तीन सदस्यीय कमेटी की जांच में 9.37 लाख रुपये शासकीय धन का दुरुपयोग सिद्ध होने पर कार्रवाई के लिए प्रस्ताव जिलाधिकारी के अनुमोदन के लिए भेजा गया है। अनुमोदन मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें