फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक तर्ज पर गन्ने की खेती करने की बनी रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। दि किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव परिसर में शनिवार को गन्ना पर्यवेक्षकों की बैठक हुई। जिसमें मई माह से शुरू होने वाले गन्ना की बुआई के मुद्दे पर चर्चा की गई। बैठक में आधुनिक तर्ज पर विकसित गन्ने की अधिक से अधिक बुआई कराने की रणनीति बनायी गई।
विज्ञापन

सठियांव चीनी मिल को 28 सर्किलों में बांटा गया है। प्रत्येक सर्किल में पर्यवेक्षक तैनात है। जीएम वीके अबरोल ने कहा कि चीनी मिल में गन्ने के पर्याप्त आपूर्ति के लिये गन्ना अधिकारी व गन्ना पर्यवेक्षक अपने अपने दाईत्व का निर्वाहन करके आधुनिक वैज्ञानिक विधि से गन्ने की खेती करने में किसानों का पूरा-पूरा सहयोग करें। किसानों को हर प्रकार की सरकारी सुविधाएं मुहैया कराये ताकि आगामी गन्ना पेराई सत्र मे लक्ष्य के सापेक्ष गन्ना की आपूर्ति हो सके । जिला गन्ना अधिकारी साहब लाल ने कहा की किसानों के गन्ने का सर्वे का काम जीपीएस मशीन की सहायता से किया जायेगा और किसान इस सर्वेक्षण मे गन्ना पर्यवेक्षकों का सहयोग करें ताकि किसानों को अधिक से अधिक लाभ दिलाया जा सके। पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया गया कि किसानों को अच्छी नस्ल के गन्ने की बुआई के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर गन्ना विकास निरीक्षक अशोक कुमार, गन्ना पर्यवेक्षक अजय सिंह, महेंद्र यादव, वंश प्रकाश, रजनीकांत, हरिशंकर, मिथिलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें