फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्व्यवस्था हटाने और दक्षिणी गेट खोलने के लिए महिला अस्पताल का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। महिला चिकित्सालय में फैली दुर्व्यवस्था और वर्षों से बंद पड़े दक्षिणी गेट को खुलवाने की मांग को लेकर हिन्दू संगठनों ने शनिवार को चिकित्सालय का घेराव कर लिया। चिकित्सा अधीक्षिका पर योगी सरकार को बदनाम करने का आरोप लगा कर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सूचना एसडीएम सदर को दी। इसके बाद प्रर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित मांग पत्र एसडीएम को सौंपा। एसडीएम ने प्रकरण के निस्तारण के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है।
विज्ञापन

एसडीएम सदर को हियुवा के पूर्व अध्यक्ष हरिवंश मिश्र ने बताया कि जिला महिला चिकित्सालय में गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा नहीं दी जा रही है। चिकित्सकों, नर्सो और कर्मियों की ओर से खुलेआम धनउगाही की जा रही है। इसके कारण योगी सरकार की योजनाएं आमजन तक नहीं पहुंच पा रही हैं। सप्ताह भर पहले भी प्रदर्शन कर दस सूत्री मांग पत्र सौंपा गया था, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया। मांगों में दक्षिण गेट को एम्बुलेंस और यातायात के के लिए खोलने, बाहरी जांचों पर रोक लगाने, आपरेशन के नाम पर धनउगाही पर रोक लगाने में सुविधा शुल्क पर रोक लगाने, मुख्य गेट से वाहन स्टैंड को हटाने, दलालों के प्रवेश पर रोक लगाने, प्राइवेट प्रैक्टिस की जांच कराने, एंटी करप्शन टीम का नंबर प्रचारित करने, सफाई-व्यवस्था दुरुस्त कराना शामिल है। सप्ताह भर के अंदर प्रकरण का निस्तारण नहीं हुआ तो पुन: चिकित्सालय का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर हलधर दुबे, आशीष गुप्ता, सौरभ गुप्ता, अजय मौर्या, रामसकल चौहान, राहुल यादव, कुसुमलता, किरण चौहान, उषा देवी, पूनम भारतीय, संगीता, मीरा, ममता भारती, अनीता यादव, उमा चौहान, संतोषी, हेमवंती, सीमा, ममता चौहान, अमरावती चौहान मौजूद रहीं।

बाहर नहीं निकलीं चिकित्सा अधीक्षिका
आजमगढ़। महिला चिकित्सालय की व्यवस्था संवारने के लिए बाहर हो रहे वार्तालाप को सुनने तक की भी चिकित्सा अधीक्षिका ने जहमत नहीं उठाई। ये चिकित्सालय प्रशासन की संवेदनशीलता को कठघरे में खड़ा करता नजर आता है। कई तीमारदारों ने खुलकर आरोप लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें