फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाब का फूल देकर जिलाधिकारी ने की स्वच्छता की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सोमवार को जिलाधिकारी के नेतृत्व में विशेष सफाई और खुले में शौच मुक्ति अभियान की शुरूआत हुई। इस दौरान डीएम ने कई मुहल्लों का चक्रमण कर लोगों को गुलाब का फूल भेंट कर सफाई के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा बड़ादेव तिराहे पर स्वयं झाडू लगाने के साथ ही कूड़ा भी उठाया।
विज्ञापन

डीएम शिवाकांत द्विवेदी के निर्देश पर सोमवार की सुबह बड़ा गणेश मंदिर से विशेष स्वच्छता अभियान की शुरूआत हुई। मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में नगर पालिका के कर्मचारियों ने सफाई की। इसके पश्चात जिलाधिकारी के नेतृत्व में स्वच्छताग्राहियों की टीम सड़क पर निकल पड़ी। टीम ने गुरूटोला, खत्रीटोला, कुर्मीटोला, महिला अस्पताल, बड़ादेव, शहर सुरक्षा बांध, एलवल आदि मुहल्ले का भ्रमण कर आम जनता से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों को गुलाब का फूल भेंट कर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। लोगों से अपील किया कि अपने घरों के साथ ही आसपास भी साफ-सफाई रखने पर ध्यान दें। बड़ादेव तिराहे पर जिलाधिकारी ने स्वयं झाडू लगाया और कूड़े का ढेर भी उठाया। आसपास के दुकानदारों को भी मौके पर बुलाकर दुकान के सामने डस्टबिन रखने और गंदगी न फैलने की अपील की। भ्रमण के बाद जिलाधिकारी पुन: बड़ागणेश मंदिर पहुंचे, जहां संगोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान डीएम ने कहा कि सभी मुहल्ले में पांच से दस लोगों की टीम गठित करें और इस टीम के माध्यम से अन्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाए। इस मौके पर एडीएम वित्त राजस्व बीके गुप्ता, पालिकाध्यक्ष शीला श्रीवास्तव, पूर्व पालिकाध्यक्ष माला द्विवेदी, विशन सिंह, अनुराग सिंह, सुनील कुमार, प्रवीण सिंह, अशोक शुक्ला, रमेश अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, पूनम सिंह, डॉ. पूनम तिवारी, गांधीगिरी टीम के विवेक, भारद के उमेश सिंह, मोहम्मद अफजल, भारत विकास परिषद के बिरजा शंकर, महंथ राजेश मिश्रा, अनूप अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
इनसेट
तलब किया पोखरे की पत्रावली
आजमगढ़। मुहल्लों के भ्रमण के दौरान उन्होंने बड़ा गणेश मंदिर के सामने स्थित पोखरे का हाल देखा। मौजूद लोगों ने बताया कि इसी पोखरी में कई मुहल्ले के नालियों का पानी आकर गिरता है। पोखरी पर जगह-जगह कूड़ा-मिट्टी आदि पाट कर अवैध कब्जा किये जाने की भी जानकारी डीएम को दी गई। जिस पर उन्होंने एडीएम वित्त एवं राजस्व से पोखरी की पत्रावली के साथ रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें