फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला दिवस मना, निकाला मशाल जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। आल टीचर्स इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने रविवार को डा.अंबेडकर पार्क में सभा का आयोजन किया और एक अप्रैल को काला दिवस के रुप में मनाया। सभा के बाद नई पेंशन योजना के विरोध में पार्क से मशाल जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामरतन यादव ने कहा कि एक अप्रैल 2005 को तत्कालीन सरकार द्वारा शिक्षकों और कर्मचारियों की परंपरागत पेंशन व्यवस्था पेंशन व्यवस्था समाप्त कर नई पेंशन व्यवस्था का झुनझुना पकड़ा दिया गया।जो शिक्षकों और कर्मचारियों के हित में कत्तई नहीं है। महामंत्री नारायण सिंह ने कहा कि आज पूरे प्रदेश के पेंशन विहीन शिक्षक और कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर जिला मुख्यालय पर मशाल जुलूस निकाला। उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल को दिल्ली में होने वाली महारैली सरकार को पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए बाध्य कर देगी। सभा की अध्यक्षता सीपी यादव ने संचालन डा. राजेंद्र प्रसाद ने किया। मशाल जुलूस डा. अंबेडकर पार्क से होता रैदोपुर से कलेक्ट्री कचहरी आकर समामाप्त हुआ। मशाल जुलूस में बाबूराम, राकेश कुमार, हरेंद्र प्रसाद, जितेंद्र मौर्य, सुरेश कुमार, मनोज राय, नवल किशोर, विजय कुमार यादव सहित अनेक लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें