फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित हुए 216 छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्टीनगंज। ग्रेडिंग के आधार पर चयनित 216 छात्रों को रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। पूर्वांचल स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन 11 मार्च को विभिन्न विद्यालयों पर किया गया। इसमें प्राथमिक से इंटर तक के लगभग एक लाख छात्र सम्मिलित हुए थे। छात्रों को मेडल के साथ छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतिभा खोज परीक्षा में अरुण कुमार यादव जूनियर हाईस्कूल वर्ग में प्रथम स्थान रहे। पुरस्कार के रूप में साइकिल दी गई। अध्यक्षता त्रिभुवन सिंह और संचालन जीतेन्द्र सोनकर ने किया। सात्विक मौर्या, रोहित मौर्या, कार्तिकेय सिंह, सौम्या राय, अरुण यादव, दीपू मौर्या, शोभित जायसवाल को भी सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि राजेश यादव ने कहा कि ग्रामीण अंचल में प्रतिभाशाली छात्रों की कमी नहीं है। सही दिशा-निर्देश, क्रमबद्ध शिक्षा, सही प्लेटफार्म, धनाभाव के कारण प्रतिभाओं का दमन हो जाता है। युवा सेवा सहयोग समिति शिक्षा के क्षेत्र में नवजीवन लेकर आई है। कहा कि युवा सेवा सहयोग समिति के प्रबंधक ज्ञानचंद यादव, प्रबंधक त्रिभुवन सिंह, प्रधानाचार्या सुमन सिंह और न्यू माडर्न तिलकधारी इन्टर कालेज के अध्यापकों के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ है। कार्यक्रम को अभिषेक सक्सेना, जुबेर आलम ने भी संबोधित किया। सत्यप्रकाश यादव, अखिलेश कुमार सिंह, आकाश सिंह, पुंडरीक यादव, सूर्यनाथ यादव उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें