फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यांकन के लिए चार केंद्रों का हुआ निर्धारण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से 17 मार्च से मूल्यांकन का कार्य शुरू कराने की योजना बनाई है। इसके तहत जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने जिले के छह विद्यालयों का नाम बोर्ड को मूल्यांकन केंद्र के रूप में चयनित करने के लिए भेजा था। बोर्ड ने जिले में मात्र चार मूल्यांकन केंद्र को हरी झंडी दी। इसमें हाईस्कूल की कापियों के मूल्यांकन के लिए डीएवी इंटर कॉलेज और इंटर कॉलेज सठियांव को चुना है। वहीं इंटरमीडिएट के लिए शिब्ली इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शामिल है।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा ने बटाया कि बोर्ड का स्पष्ट आदेश है कि निर्धारित समय में ही बोर्ड कापियों का मूल्यांकन कार्य पूर्ण करा लिया जाए। ऐसे में चयनित मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों को कोई समस्या न हो और वे तेजी से मूल्यांकन का कार्य निपटा सके, इसके लिए सारे जरूरी इंतजाम केंद्रों पर कराये जा रहे है। मूल्यांकन केंद्र प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी करने के साथ ही तैयारियों पर विभाग स्वयं नजर रखे हुए है। अप्रैल माह के मध्य में ही परिणाम घोषित करने की बोर्ड की योजना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें