फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडी बेसिक से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से बेसिक शिक्षकों का वेतन प्रधान से उपस्थिति प्रमाणित कर देने के बाद ही देने का निर्देश लेखाधिकारी को दिया गया है। उनके इन निर्देश से शिक्षकों में रोष है। शनिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि एडी बेसिक से मिला और एक हफ्ते में उक्त निर्देश वापस न होने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इस दौरान जिला मंत्री अतुल कुमार सिंह ने आयुक्त कक्ष में 21 दिसंबर 2017 को हुई वार्ता के निर्णय से अवगत कराते हुए कहा कि इस वार्ता में शिक्षकों की उपस्थिति ग्राम प्रधानों से प्रमाणित नहीं कराने की सहमति बनी थी। जिसमें सहायक शिक्षा निदेशक को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचा जहां प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर वार्ता की। शिक्षकों ने कहा कि किसी भी दशा में ग्राम प्रधानों से उपस्थिति प्रमाणित नहीं कराई जाएगी। अगर शिक्षकों को प्रताड़ित किया गया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। यह भी चेतावनी दी गई कि यदि एक सप्ताह में निर्देश को वापस नहीं लिया गया तो होली के बाद धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में अभिमन्यु यादव, केके उपाध्याय, अरविंद तिवारी, आशुतोष सिंह, केदार नाथ यादवच, बंशबहादुर सिंह, रामअवध यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें