फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं तक पहुंचाएंगे ईवीएम की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बहुजन समाज पार्टी की मंडल स्तरीय कार्यकर्ता बैठक शनिवार को जिला कार्यालय में हुई। इस दौरान मुख्य जोन कोआर्डिनेटर एवं पूर्व एमएलसी डॉ. रामकुमार कुरील ने कार्यकर्ताओं से पार्टी सुप्रीमो के निर्देश आम जनता तक पहुंचाने की अपील की। ईवीएम के बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बसपा का संगठन देश के सभी राजनीतिक संगठनों से मजबूत एवं अनुशासित है। दो या तीन दिन के अंदर प्रत्येक विधानसभा में बैठक करके नए और पुराने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर बसपा के मिशन के बारे में जानकारी दें। ताकि लोकसभा चुनाव 2019 को मजबूती के साथ लड़ा जा सके। बसपा प्रमुख ने कार्यकर्ताओं को ईवीएम के बारे में बताने के निर्देश दिए हैं। मुख्य जोनल कोअर्डिनेटर ने बसपा जिला कमेटी की घोषणा भी की। इसमें जिलाध्यक्ष अनिल कुमार, जिला महासचिव जितेन्द्र पासवान, उपाध्यक्ष अशोक राजभर, कोषाध्यक्ष तारिक हसन, जिला सचिव रामपाल ठाकुर, जिला संयोजक (बीवीएफ) विनोद कुमार, कार्यालय सचिव केशव भारती को बनाया गया है। अध्यक्षता सुखदेव राजभर विधायक और संचालन मण्डल कोआर्डिनेटर सुभाष चन्द्र गौतम ने किया। बैठक में विशिष्ठ अतिथि के रूप में लालगंज विधायक अरिमर्दन आजाद (पप्पू), पूर्व सांसद बलिहारी बाबू, पूर्व मंत्री विद्या चौधरी, हीरालाल गौतम, सुशील सिंह, अम्बिका चौधरी, लालगंज लोस प्रभारी एवं पूर्व मंत्री घूरा राम, मुख्य जोन कोआर्डिटनेटर दिनेश कुमार बागड़ी, डा. मदन राम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें