आजमगढ़। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक ब्रम्हस्थान स्थित शिक्षक सदन में अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने प्रभारी बीएसए द्वारा प्रधानों द्वारा उपस्थिति को प्रमाणित कराए जाने के आदेश को शासनादेश और बेसिक शिक्षा नियमावली के विरुद्ध बताया।
जिला मंत्री जितेंद्र राय ने कहा कि शिक्षक बड़ी से बड़ी लड़ाई को संगठन द्वारा जीतते रहे है इस लड़ाई को भी लडने के लिए शिक्षक कमर कस चुके है। बैठक में उमाशंकर सिंह, अमित राय, अवधराज सिंह, वकील मौर्य सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे। इसी क्रम में जहानागंज स्थित बीआरसी परिसर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने ब्लाक अध्यक्ष अनिल सिंह की अध्यक्षता में बैठक की। अनिल सिंह ने कहा कि दिसंबर माह में मंडलायुक्त द्वारा प्रधानों से उपस्थित प्रमाणित कराए जाने के जारी तुगलक ी फरमान को वापस नहीं लिया गया तो शिक्षक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। बैठक में विवेक सिंह, अमित राय, विकास सिंह, कृष्णा नंद विश्वकर्मा, पवन सिंह आदि उपस्थित रहे।
शिक्षक के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट की बैठक गुरुवार को हरिऔध नगर स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष वृजेश राय की अध्यक्षता में हुई। शिक्षकों ने आदर्श इंटर कालेज हंडिया के अध्यापक ऋषि कुमार वर्मा के ऊपर 20 फरवरी को हुए प्राण घातक हमले का विरोध करते हुए हमलावरों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की गई। बैठक के अंत में संघ के पूर्व कोषाध्यक्ष कौशल किशोर की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इस अवसर पर दिवाकर तिवारी, कमलेश राय, राम बिहारी सिंह, अरुण राय, अमरनाथ यादव सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।