फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम के आने की सुगबुगाहट, तैयारी में जुटा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों का डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा द्वारा औचक निरीक्षण की सुगबुगाहट जिले में भी सुनाई देने लगी है। जिसे देखते हुए शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। परीक्षार्थियों से लेकर परीक्षा केंद्रों के एक-एक डाटा का डाटा बेस तैयार करने में विभागीय कर्मचारी जुटे हुए है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा की शुचिता बरकरार रखने को लेकर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्या लगातार परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर रहे है। इस दौरान जहां भी कमियां मिल रही है, वहां तत्काल कार्रवाई भी की जा रही है। जिले में डिप्टी सीएम के आने की सुगबुगाहट जोरों पर है। जिसे देखते हुए परीक्षार्थियों से लेकर परीक्षा केंद्रों के डाटा संग्रह करने का काम जोरों पर चल रहा है। इस पूरी कवायद को शिक्षा विभाग गोपनीय तरीके से कर रहा है। इस बारे में डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा मे बताया कि फिलहाल डिप्टी सीएम के आने की कोई सूचना नहीं है। वे जिले में औचक निरीक्षण कर सकते हैं। फिर भी जहां तक तैयारियों की बात है तो शिक्षा विभाग हर बार परीक्षा की श्ुाचिता बनाये रखने का प्रयास करता है और इस बार भी इसमें जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें