फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम के झाम से मुक्ति को लेक चला प्रशासन का डंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। कस्बा के नई सड़क पर मंगलवार को तहसील प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई की। सुबह ही शुरू हो गए कार्रवाई से सब्जी कारोबारियों व ठेला-खोमचा वालों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

नई सड़क पर सब्जी कारोबारियों के साथ ही ठेला-खोमचा वालों द्वारा प्रतिदिन सड़क की पटरियों तक अतिक्रमण कर दुकान लगाते थे। अतिक्रमण के चलते इस मार्ग पर अक्सर ही जाम का झाम लगा रहता है। एसडीएम निजामाबाद वागीश कुमार शुक्ला, तहसीलदार शिव सागर दुबे के नेतृत्व में तहसील की टीम ने अभियान चला कर अतिक्रमण हटवाया। अचानक शुरू हुए कार्रवाई से अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया। सड़क की पटरियों तक दुकान सजाने वाले सब्जी कारोबारी जहां अपनी दुकान समेट लिए वहीं ठेला-खोमचा वाले भी नाली के पीछे अपनी दुकान लेकर चले गए। एसडीएम ने कहा कि सभी दुकानदार नाली के पीछे ही अपने दुकान लगाए, सड़क की पटरी पर कब्जा करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें