आजमगढ़। विद्यविद्यालय अभियान के संयोजनक डा.सुजीत कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने जनपद में विश्वविद्यालय की स्थापना कराए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आदित्य योगी नाथ से मिला और ज्ञापन सौपा। छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय बनवाए जाने का अनुरोध किया।
उन्होंने कहा कि जनपद के प्रबुद्धजन और युवा तीन साल से जनपद में आवासीय विश्वविद्यालय की मांग कर रहे है। जिसको अनदेखा कर दिया जा रहा है। विश्वविद्यालय की मांग को लेकर कई बार धरना प्रदर्शन भी किया जा चुका है। हजारों लोगों ने मुलायम सिंह यादव को पोस्टकार्ड भेजे गए। यही नहीं विधान परिषद में भी इस पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि जब मुलायम सिंह यादव ने सठियांव चीनी मिल का उद्घाटन किया तो वहां जिन योजनाओं की घोषणा की गई थी उसमें आजमगढ़ में विश्वविद्यालय बनवाया जाना भी शामिल था। किंतु बाद में सरकार मुकर गई। प्रतिनिधि मंडल में राबिन श्रीवास्तव, डा. अनुराग पांडेय, महेश यादव, रामजतन मौर्य, निसार अहमद, हरिश्चंद यादव आदि शामिल रहे।