फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशल विकास रैली निकाल किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रभारी जिलाधिकारी एवं एडीएम वित्त एवं राजस्व बीके गुप्ता ने उप्र कौशल विकास मिशन स्थापना पखवारा समारोह के उपलक्ष्य में शुक्रवार को कलक्ट्रेट से कौशल विकास जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कलेक्ट्रेट से चलकर आईटीआई पर समाप्त हुई।
विज्ञापन

इस दौरान प्रभारी जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन अपनी स्थापना के चार वर्ष पूरे करने जा रहा है। 15 से 30 दिसंबर तक मिशन स्थापना समारोह मनाएगा। इसका उद्देश्य जन सामान्य के मध्य कौशल विकास की महत्ता का व्यापक प्रचार-प्रसार करना तथा मिशन की कार्यक्षमता और गुणवत्ता में वृद्धि करना है। नुक्कड़ नाटक, होर्डिंग्स और मोबिलाइजेशन शिविर का आयोजन कर जागरूकता पैदा की जाएगी। रैली में विजनरी नॉलेज एंड मैनेजमेंट सर्विसेज, पंख परिधि फाउंडेशन, आईटीआई, जन कल्याण सेवा समिति, वी कॉल साफ्ट सल्यूशन और गौतम बुद्ध हेल्थकेयर फाउंडेशन से प्रशिक्षित प्रशिक्षणार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रभारी जिला सेवा योजना अधिकारी मनिराम यादव ने प्रतिभागियों को पाक्षिक कार्यक्रम की जानकारी दी। एमआईएस मैनेजर अमित कुमार यादव, अरविन्द पाठक, प्रदीप कुमार त्रिपाठी सहित प्रदाता कंपनियों के प्रतिनिधि धीरज सिंह, प्रदीप कुमार यादव, विकास सोनी, मिन्हाजुद्दीन कौसर, संजय राजभर रवि किशन यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें