आजमगढ़। नगर निकाय चुनाव के मतदान के बाद देर शाम मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखवा दिया गया। स्ट्रांग रूमों की सुुरक्षा के लिए सशस्त्र पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही सुरक्षा के दृष्टि से सीसी कैमरे भी लगवाए गए हैं। निकाय चुनाव में भाग्य आजमाने वाले 955 प्रत्याशियों की किस्मत से पर्दा पर एक दिसंबर को मतगणना के बाद उठेगा। नगर पालिका आजमगढ़ और मुबारकपुर के लिए नगर के डीएवी पीजी कालेज में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। जहां मतदान के बाद पोलिंग पार्टियों की ओ से मतपेटियों को जमा किया गया। नगर पंचायतों में सगड़ी तहसील चारों नगर पंचायतें जीयनपुर, अजमतगढ़, महराजगंज और बिलरियागंज की मतेपटियां सगड़ी तहसील में रखी गई हैं। अतरौलिया नगर पंचायत की बूढ़नपुर, फूलपुर और माहुल नगरपंचायत की मतपेटियां फूलपुर तहसील परिसर में, निजामाबाद और सरायमीर नगर पंचायत की निजामाबाद तहसील में, लालगंज की लालगंज तहसील और मेंहनगर की मेंहनगर तहसील परिसर में बने स्ट्रांग रूमों में सुरक्षित रख दी गई हैं। इनकी सुरक्षा के लिए सशस्त्र पुलिस के जवानों की तैनाती कर दी गई है। इसे अलावा सीसी कैमरों से भी इसकी निगरानी की जा रही है। 13 निकायों के 364 बूथों में अध्यक्ष के लिए 364 और सदस्य के लिए 364 मतपेटियों का प्रयोग हुआ था। अब एक दिसंबर को होने वाली मतगणना के दौरान इन स्ट्रांग रूमों के ताले खुलेंगे और जिले के 955 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। फूलपुर और माहुल नगर पंचायत चुनाव के बाद मतपेटियों को फूलपुर तहसील परिसर स्थित नई बिल्डिंग के स्ट्रांग रूम में पुलिस की कड़ी निगरानी में रखी गई हैं। चार सीसी कैमरे लगाए गए हैं। निगरानी के लिए एक हेड कांस्टेबल और चार सिपाहियों की तैनाती की गई है।