फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब तक साहित्य है तब तक खलीलुर्रहमान का नाम रहेगा जिंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मजलिसे फख्रे बहरैन बराए फरोग उर्दू और आईडिया कम्यूनिकेशन, दारुल मुसन्निफीन शिब्ली एकेडमी के तत्वावधान में शुक्रवार को शिब्ली एकेडमी हाल में जिले का नाम रोशन करने वाले शायर खलीलुर्रहमान को सम्मानित किया गया। वहीं लेखक व पत्रकार आसिफ आजमी द्वारा लिखी गई पुस्तक खलीलुर्रहमान आजमीरू एक बाजयाफ्ता नामक पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ चिकित्सक और समाजसेवी डा.अजीज अहमद ने कहा कि खलीलुर्रहमान आजमी का नाम सिर्फ आजमगढ़ में ही नहीं बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का एहसास कराता है। आज के इस आयोजन से आजमगढ़ की छवि में और निखार आया है। साथ ही उन लोगों को जवाब भी मिला है जो इस इलाके को बदनाम करने की कोशिश करते है। आईडिया क म्यूनिकेशन के डायरेक्टर आसिफ आजमी ने पुस्तक पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खलीलुर्रहमान आजमी पर आजमगढ़ को गर्व है। उन्होंने अपनी शायरी के जरिए जिले का नाम दुनिया में रोशन किया। जब तक साहित्य जिंदा है तब तक खलीलुर्रहमान का नाम जिंदा रहेगा। मजलिस फख्रे बहरैन बराए फरोग उर्दू के शकील अहमद ने कहा कि यह किताब जिसने लिखी और जिस पर लिखी गयी है उन दोनों का संबंध आजमगढ़ से है। अपनी संस्था के हवाले से कहा कि यह बहरैन ही नहीं बल्कि देश के विभिन्न भागों में भी सेमिनारों का आयोजन कर उर्दू के विकास के लिए काम कर रही है।
अब्दुल हसीब ने कहा कि खलीलुर्रहमान आजमी उर्दू की आधुनिक शायरी के पायनियर है। उन्हें आजमगढ़ से बेहद मोहब्बत थी। इस किताब के द्वारा खलील साहब के आजमगढ़ से रिश्ते को बहाल करने की अच्छी कोशिश की गयी है। शिब्ली एकडेमी के डायरेक्टर इश्तियाक अहमद जिल्ली ने कहा कि शिब्ली एकेडमी ने जंगे आजादी मेें अहम रोल अदा किया। आजमगढ़ इल्मो अदब का शहर है। यहां से जो भी विद्वान पैदा हुए है। देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने आयोजकों का शुक्रिया अदा किया। प्रसिद्ध हस्तियों को शाल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सवाल- जवाब का भी सेशन भी चला। अंत में सेल्फी विथ सेलिब्रेटी का सेशन चला। संचालन अनीस आजमी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन उर्दू विभागाध्यक्ष डा.शबाबुद्दीन ने किया। कार्यक्रम में मौलाना ताहिर मदनी, महाविद्यालय के प्राचार्य डा. ग्यास असद खान, शबीना खातून, नियाज अहमद दाउदी, हरमंदिर पांडेय, हरीश चंद्र सिंह, सुहेल अहमद, डा. अलाउद्दीन, डा.शरिक, हया नोमानी, शौकत अली, अखलाक अहमद खान, सैयद फरहान अहमद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट------------
सम्मानित हुई हस्तियां
आजमगढ़। शिब्ली एकेडमी हाल में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान सम्मानित होने वाली हस्तियों में पूर्व चीफ कमिश्रर इनकम टैक्स वीके बरनवाल, विकास नारायण राय पूर्व डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस हरियाणा, इंजीनियर तारिक आजम चेयरमैन हिलाल फाउंण्डेशन मलेशिया, हसीब अहमद पूर्व रजिस्टार जामिया मिल्लिया इस्लामिया दिल्ली, डा.खालिद शेख डायरेक्टर साईं रुप आफ हास्पिटैलिटी महाराष्ट्रा, नागेंद्र सिंह कृषि वैज्ञानिक दिल्ली, जयशंकर गुप्ता वरिष्ठ पत्रकार दिल्ली, परिचय दास कवि एवं पूर्व सचिव मैथिली भोजपुरी एवं हिंदी अकादमी दिल्ली, जेडके फैजान सामाजिक कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट, नौशाद अहमद चेयरमैन वीआईएल लिमिटेड, अनीस आजमी पूर्व सचिव उर्दू अकादमी दिल्ली, डा.शाह आलम मैनेजिंग डायरेक्टर बीएमसी बैंक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें