फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली को लेकर टूट रहा लोगों के सब्र का बांध

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहरों को 24 घंटे, तहसीलों को 20 घंटे और गांवों को 18 घंटे बिजली देने का फरमान तो जारी कर दिया। लेकिन यह देखने वाला कोई नहीं है कि फरमान के मुताबिक लोगों को बिजली मिल रही है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इस संबंध में लखनऊ पहुंचकर बात करने की बात कही थी लेकिन उनके जाने के बाद बिजली की कटौती और ज्यादा हो गई। जिसके कारण लोगों के सब्र का पैमाना छलकने को बेताब है।
विज्ञापन

मेजवां संवाददाता के अनुसार फूलपुर और ग्रामीण इलाकों में हो रही बेतहाशा बिजली कटौती को लेकर बुधवार को उलेमा कौंसिल के कार्यकर्ताओं ने जिला महासचिव मुहम्मद खालिद के नेतृत्व में धरना-प्रर्दशन किया। कार्यकर्ताओं ने अवर अभियंता शिवबली राम को ज्ञापन सौंपा। अतीक अहमद ने कहा कि इलाके में हो रही अंधाधुंध कटौती से सभी लोग त्रस्त हैं। अतीक, मुहम्मद खादिद, रिजवान अहमद, अहगर अहमद, एहतेशाम, अबुजैद, मु. उमर आदि उपस्थित थे। पवई संवाददाता के अनुसार बिजली की कटौती से क्षुब्ध बाजार के लोगों ने बुधवार को अधिशासी अभियंता को डाक से शिकायती पत्र भेजा और बिजली कटौती से मुक्ति न मिलने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। शकुंतला यादव प्रधान, रामफल मौर्य, राजेंद्र यादव, रामचंदर यादव, ओंकारनाथ यादव, विश्राम राजभर, आद्या प्रसाद सिंह, डा. एके सिंह आदि उपस्थित थे।
फूलपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती से लोग परेशान हैं। विभाग आपूर्ति में कोई सुधार नहीं कर पा रहा है। जिसके चलते शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में लोग गुस्से में है। पुराने पावर स्टेशन से पांचंो फीडरों को आपूर्ति की जाने वाली बिजली कई दिनों से बंद है। फूलपुर के नए सब स्टेशन से सिर्फ 4 से 5 घंटा ही बिजली मिल रही है। उलेमा कौंसिल के तहसील अध्यक्ष मो. आमिर ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने किए वादे से मुकर गई है। बिजली के लिए बुधवार को सुबह 9 बजे धरना प्रर्दशन किया जाएगा। अंबारी संवाददाता के अनुसार योगी सरकार में ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा फूलपुर तहसील के ग्रामीण इलाकों मे हवा हवाई साबित हो रहा है। बिजली विभाग की लापरवाही से किसानों के लिए समस्या पैदा हो गई है। बराबर बिजली सप्लाई न होने से ट्यूबवेल बंद पड़े हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति विद्युत उपकेंद्र फूलपुर, पुष्पनगर, गद्देपुर और माहुल पावर स्टेशन की है। सप्लाई इतनी खराब है कि हर 10 से 15 मिनट पर कटती रहती है। भाजपा नगर अध्यक्ष धरणीधर पांडेय, मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह आदि का कहना है कर्मचारी बिजली को बाधित कर सरकार को बदनाम कर रहे हैं। सपा नेता त्रिलोकीनाथ पांडेय, अच्छेलाल यादव, अशोक यादव आदि का कहना है कि अब बहुत हो चुका आंदोलन ही एक रास्ता बचता है।
विज्ञापन

सगड़ी संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के लोगों को छह से आठ घंटे ही बिजली मिल रही है। जिसके कारण उमस भरी गर्मी में लोगों की हालत खराब है। लोगों द्वारा जगह-जगह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। निजामाबाद संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में बिजली की हालत बहुत खस्ता है। लोगों को आठ से 10 घंटे ही बिजली मिल रही है। जिसके बारे में पूछे जाने पर एसडीओ दीपक का कहना है कि जितनी बिजली ऊपर से मिल रही है दी जा रही है। आपातकालीन कटौती ऊपर से ही हो रही है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर कटौती में सुधार नहीं हुआ वह सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें