आजमगढ़ । सेंट्रल बार एसोसिएशन हॉल में शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एल्डर कमेटी के चेयरमैन विजय प्रताप सिंह ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण करने वालो में नवनिर्वाचित अध्यक्ष तारकेश्वर मिश्रा, मंत्री अनीस अहमद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एजाज आलम, उपाध्यक्षगण शंकर सिंह, रमेश चंद्र यादव, जर्नादन राय, उपमंत्री प्रशासन अजीत सिंह, उपमंत्री प्रकाशन विंध्येश, कोषाध्यक्ष कमलेश मिश्रा, सदस्य कार्यसमिति राजबहादुर यादव, हरिनाथ पांडेय, यशवंत मिश्रा, अजय कुमार सिंह, महेंद्र कुमार सिंह, सच्चिदानंद सिंह शामिल रहे। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त के रवींद्र नायक ने कहा कि आप लोगों की जो भी समस्याएं है, बार के पदाधिकारी के माध्यम से मुझे बताए, जिसका यथासंभव तत्काल निराकरण किया जाएगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष तारकेश्वर मिश्र ने कहा कि मेरी प्राथमिकता होगी कि यह बार उत्तर प्रदेश में सबसे प्रभावशाली बार के रूप में जाना जाए। अन्य वक्ताओं में दीवानी बार के अध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्र, कलेक्ट्रेट अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, मंत्री अजय कुमार सिंह, वेदप्रकाश राय, राजाराम यादव, शत्रुध्न सिंह, राजदेव सिंह, सूर्यनाथ सिंह, इंद्रासन सिंह, अवधेश सिंह, आद्या प्रसाद सिंह सहित पूर्व सांसद बलिहारी बाबू रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष प्यारे मोहन श्रीवास्तव व संचालन मंत्री नरेंद्र सिंह और अनीस अहमद ने किया।