फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाईयां बांटी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ । महेंद्र नाथ पांडेय के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में मिष्ठान का वितरण किया गया। अध्यक्षता विनयप्रकाश गुप्ता व संचालन निखिल राय ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री ब्रजेश यादव, भाजयुमो के जिला संयोजक कमलेंद्र मिश्र, भाजपा के जिला आईटी प्रभारी वरूण राय, मृगांक शेखर सिन्हा, विवेक निषाद, अवनीश चतुर्वेदी, अभय दत्त गोंड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

लालगंज संवाददाता के अनुसार भाजपाजनों ने तहसील परिसर में आतिशबाजी कर और मिष्ठान वितरण करके खुशी का इजहार किया। नागेंद्र सिंह एडवोकेट एवं ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि महेंद्र नाथ पांडेय के नेतृत्व में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का जनाधार और बढ़ेगा। इस मौके पर ओमप्रकाश सिंह, नागेंद्र सिंह, योगेंद्र राय, अनिल राज गुप्त, रजनीकांत सोनकर, राजेंद्र लाल श्रीवास्तव, शीतला, रामसेवक यादव, कृष्ण कुमार मोदनवाल, संतोष सिंह, श्यामा सिंह, रंणजीत सिंह, वीरेंद्र प्रताप, रामानंद चौहान, शिवमूरत मौर्य, अशोक अस्थाना आदि मौजूद रहे। कप्तानगंज संवाददाता के अनुसार इस फैसले पर हर्ष व्यक्त किया और मिठाईयां बांटी। इस मौके पर रामबचन यादव, ऋषिदेव राय, हरिप्रकाश, नवीन, मनोज गुप्ता, विपिन राय, अवधेश गुप्ता, उमाशंकर आदि उपस्थित थे। पल्हना संवाददाता के अनुसार मां पाल्हमेश्वरी धाम के धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी ने रामा साव भाजपा मंडल अध्यक्ष पल्हना की अध्यक्षता में मिष्ठान का वितरण कर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री आजमगढ ध्रुव सिंह, जयप्रकाश सिंह, सुरेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, मंजू सरोज, राजकुमार मिश्र, कृपाशंकर मिश्र, सुदर्शन सिंह, अजीत सिंह, मुन्ना सिंह, डब्लू, चंद्रीका यादव आदि उपस्थित थे।
वहीं अतरौलिया नगर पंचायत स्थित भाजपा नेता रमेश सिंह रामू के आवास में कार्यकर्ताओं की बैठक में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशी का इजहार किया। अतरौलिया मंडल अध्यक्ष आनंद तिवारी तथा जितेंद्र सिंह गुड्डू ने कहा कि महेंद्र पांडे जमीन के अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं की बातों को सुना जाएगा। इस मौके पर चंद्रजीत तिवारी, मोहित यादव, नीरज तिवारी, शेरू पांडे, अभिमन्नु पांडे, संत राम निषाद, अरविंद तिवारी, पप्पू पांडे आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें