फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम की सफलता पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सठियांव और ठेकमा में रविवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें सगड़ी तहसील के नत्थूपुर गांव में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के स्वागत सहित कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की गई। इस दौरान आतंकवादी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

सठियांव संवाददाता के अनुसार समाजवादी पार्टी विधान सभा मुबारकपुर की सठियांव कार्यालय में हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर कार्यक्रम की सफलता को लेकर बूथ स्तर तक के प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान आतंकवादियों के हमले में शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि विगत तीन साल में घोषित युद्ध से ज्यादा सैनिक शहीद हुए। लेकिन केंद्र सरकार अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने में लगी है। उन्होंने कार्यकर्ताओ से कहा कि 30 अगस्त को बूथ व सेक्टर के साथी अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पहुंचे। अध्यक्षता शोभनाथ यादव व संचालन देवसी प्रसाद यादव ने किया। इस अवसर पर सना परवीन, बहादुर यादव, रामचंद्र यादव, राधेश्याम, प्रदीप यादव, यशवंत सिंहए आदि उपस्थित थे। ठेकमा संवाददाता के अनुसार ठेकमा ब्लॉक के चौकी गांव में समाजवादी पार्टी की बैठक समाजवादी जिला सचिव अनिल राय की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 30 अगस्त को पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगमन पर हो रहे कार्यक्रम को सफल बनाने पर मंत्रणा हुई। इस अवसर पर डा. अनिल कुमार राय, नागेंद्र प्रताप सिंह, राजेंद्र गुप्ता, तेज बहादुर सिंह, सुनील कुमार राय, प्रमोद कुमार, रमाशंकर सिंह, भोला राय, राकेश राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें