फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर भी भारी बेसिक शिक्षा विभाग की मनमानी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। डेढ़ माह पहले जांच के बाद जिलाधिकारी के आदेश पर जिस शिक्षक को टर्मिनेट किया, उस पर आज तक न रिपोर्ट दर्ज कराई जा सकी, न ही उससे वेतन का आहरण किया जा सका। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अभी भी बीईओ को विवि के सत्यापन और वेतन आहरण रिपोर्ट का इंतजार है, जबकि वो डीएम के आदेश के बाद कुछ समय के लिए बीएसए के चार्ज पर भी रह चुके हैं।
विज्ञापन

बस्ती भुजबल निवासी हरिमंगल पांडेय ने जिला प्रशासन और शासन स्तर पर गांव निवासी एक शिक्षक की शिकायत की थी। साक्ष्य के आधार पर उनके स्नातक तृतीय वर्ष के अंक पत्र को फर्जी बताया था। बस्ती भुजबल निवासी शिक्षक हृदय नरायण शुक्ला पुत्र राजेश्वर शुक्ला की नियुक्ति 2006 में अहरौला खंड शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बनहरमय टक गजड़ी में हुई थी। 2011 में ये पदोन्नत होकर उच्च प्राथमिक विद्यालय ब्योहरा चले गए। वर्ष 2013 में शिकायतकर्ता हरिमंडल पांडेय ने उनके बीएससी तृतीय वर्ष के अंक पत्र को फर्जी बताते हुए शिकायत की गई। अंक पत्र नेशनल पीजी कालेज बड़लगंज से जारी हुआ था। जांच शुरू हुई तो पाया गया कि जिस अनुक्रमांक से ये अंकपत्र जारी किया गया है वो विश्वविद्यालय की सूची में है ही नहीं।
इनसेट
वित्त एवं लेखाधिकारी से वेतन आहरण संबंधी रिपोर्ट मांगी गई है। इसके अलावा सत्यापन रिपोर्ट भी तलब की गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही शिक्षक पर एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. वीके शर्मा, प्रभारी बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें