फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं बढ़ा तो कहीं घटा घाघरा का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लाटघाट। सगड़ी तहसील के उत्तरी सीमा से होकर गुजरने वाली घाघरा के जलस्तर में कहीं बढ़ोत्तरी तो कहीं घटोत्तरी देखने को मिल है। नदी का जलस्तर बढ़ता देख ग्रामीणों की चिंता भी बढ़ गई है। जबकि कटान के कारण पहले ही ग्रामीणों की नींद उड़ी हुई है।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम बदरहुंआ गेज पर नदी का जलस्तर 71.33 मीटर और डिघिया गेज पर 70.35 मीटर दर्ज किया गया था। जो शनिवार की शाम बदरहुंआ गेज पर 71.31 मीटर और डिघिया गेज पर 70.37 मीटर पर पहुंच गया। नदी बदरहुंआ गेज पर खतरा बिंदू 71.68 मीटर से 37 सेमी और डिघिया गेज पर खतरा बिंदू 70.40 मीटर से तीन सेमी नीचे बह रही है। नदी के बढ़ते-घटते जलस्तर के बीच नदी के तटीय इलाकों में कटान तेज हो गई है। देवारा अचल सिंह, देवारा अचल नगर, देवरा राम चरण दुबे, देवारा गरीब दुबे, देवारा भिक्षुक दास, बगहवा, मुराली का पुरवा, देवारा खास राजा का तिलोकी का पुरवा आदि जगहों पर घाघरा अपने तटीय क्षेत्रों में किसानों की कृषि योग्य भूमि काट रही है। कई दर्जनों किसानों की सैकड़ों एकड़ जमीन काट चुकी है। दर्जनों किसानों की जमीन कटान की जद में आ गई है। देवारा खास राजा के त्रिलोकी का पुरवा के किसान महेंद, राजेंद्र, सरवन, बीरबल, रामधारी राम आदि किसानों की जमीन सैकड़ों बीघा घागरा काट चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें