फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी टीम बनाकर जांच करने पहुंचा लाइनमैन

Sat, 29 Jul 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ आजमगढ़
विज्ञापन
power cut
विज्ञापन
अतरौलिया। लाइनमैन के नेतृत्व में बिजली विभाग का अधिकारी बनकर चेकिंग करने पहुंचे लोगों पर संदेह होने पर ग्रामीणों ने उनमें से तीन को पकड़ लिया जबकि तीन भागने में सफल हो गए। तीनों को पीटने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन



अतरौलिया थाना क्षेत्र के गौरा और बांसगांव में शुक्रवार की शाम बिजली विभाग का अधिकारी बनकर चेकिंग करने के लिए छह लोग पहुंचे। इन लोगों ने बड़े बकाएदारों का कनेक्शन काटने के साथ ही ग्रामीणों से तरह-तरह के सवाल पूछने शुरू किए। जब वह ग्रामीणों से सीधे सौदेबाजी करने लगे तो ग्रामीणों को उनके बिजली विभाग का अधिकारी होने पर संदेह होने लगा।

तभी कुछ लोगों ने बताया कि गांव के बाहर यह लोग गाड़ी पर सरकारी नेमप्लेट लगा रहे थे। फिर क्या था ग्रामीणों ने टीम के तीन सदस्यों को पकड़ लिया लेकिन तीन लोग वहां से भाग गए। तीनों की धुनाई करने के बाद ग्रामीणों ने उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम जगदीश लाइन मैन, संतोष कुमार और गाड़ी चालक ने अपना नाम अजय कुमार यादव बताया। पुलिस ने एसडीओ चंद्रेश उपाध्याय से पूछा तो उन्होंने बताया कि बड़े बकाएदारों का कनेक्शन काटने के लिए बूढनपुर सब स्टेशन के लाइनमैन जगदीश को भेजा गया था, शेष लोग कौन हैं मुझे इसकी जानकारी नहीं है।

इसके बाद भी पुलिस ने पकड़े गए लोगों को छोड़ दिया जिसे लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। क्षेत्राधिकारी बूढनपुर ने बताया कि एसडीओ द्वारा बताया गया कि बिजली विभाग के ही यह लोग हैं। इनको कनेक्शन काटने के लिए भेजा गया था गलतफहमी में ग्रामीणों ने इन पर हमला कर दिया। इसलिए इन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें