फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रचनाओं से लोगों को किया लोट-पोट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां । फूलपुर क्षेत्र के ईदगाह मुड़ियार गांव में रविवार की रात शायर कैश फूलपुरी की याद में बज्में गुलशने अदब की ओर से काव्य गोष्ठी हुई। जिसमें शायर और कवि अपनी नज्मों की फुहार से श्रोताओं को पूरी रात भिगोते रहे।
विज्ञापन

काव्य गोष्ठी की शुरुआत अरशद कमर ने नात पाक से किया। मुख्य अतिथि डा. तमीजुद्दीन ने कहा कि मरहूम शायर कैश फूलपुरी ने अपनी रचनाओं के माध्यम से लोगों को एक नया आयाम दिया है। बज्म के अध्यक्ष हाशिम जफर ने कहा कि स्व. कैश की शायरी ने समाज को एक नई दिशा दी। इसके बाद कवियों और शायरों ने अपनी स्वरचित रचनाओं को सुनाया। इस क्रम में मैकश फूलपुरी, तसकीन आजमी, असर आजमी, नसीम साज, अरशद कमर, शबाब ताबानी, रफीक फूलपुरी, अब्दुल्लाह आजमी, तसहीह आजमी, हारून फूलपुरी आदि शायरों ने अपनी रचनाएं पेश किया। अध्यक्षता मैकश आजमी और संचालन नसीम साज ने किया। इस मौके पर बेलाल शाहिदी, हेलाल अंसारी, आकिब, शहाबुद्दीन हसीबुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें