फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट बैंक फूलपुर का नेटवर्क बाधित, कामकाज ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर। भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में नेटवर्क फेल रहने के चलते चार दिनों से बैंक बंद है। जिसके चलते ग्राहकों को परेशानी हो रही है। ग्राहकों ने जल्द से जल्द इस समस्या के निराकरण की मांग की है।
विज्ञापन

पिछले शुक्रवार को भारतीय स्टेट बैंक फूलपुर शाखा का नेटवर्क फेल हो गया। कर्मचारियों को काफी प्रयास किया। लेकिन नेटवर्क सही नहीं हुआ। शनिवार और रविवार को बैंक में अवकाश रहा। इसके कारण नेटवर्क सही नहीं हो सका। सोमवार को जब बैंक खुला तो उस दौरान भी नेटवर्क नहीं था। इस पर बैंक खोला ही नहीं गया। सोमवार को बैंक से रुपया निकालने आए लोग बैंक में नेटवर्क नहीं होने लगे सूचनापट्ट देखकर लौट गए। ग्राहक फिरतू, राजेश, अंसर, सादिक ने बताया कि रुपयों की आवश्यकता है। नेटवर्क खराब होने से बैंक बंद है, वहीं एटीएम से भी रुपये नहीं निकल रहे हैं। ऐसे में हम लोगों के सामने विकट समस्या खड़ी हो गई है। इस संबंध में जब स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक शैलेंद्र सिंह से बात करने का प्रयास किया गया। लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें