फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार अपडेट तो पहले चरण में ऋणमाफी का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रदेश सरकार की फसल ऋण मोचन योजना के तहत कर्जमाफी का लाभ उन्हीं पात्र किसानों को पहले चरण में मिलेगा, जिनका आधार कार्ड नंबर संबंधित बैंक शाखा के रिकार्ड में होगा। बिना आधार कार्ड नंबर वाले किसान कर्जमाफी के लाभ से प्रथम चरण में वंचित हो जाएंगे।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह ने किसानों से अपने बैंक शाखा से संपर्क कर अपना आधार कार्ड लिखित सहमति के साथ अपने बैंक शाखा में उपलब्ध करा दें। जिससे आपको कर्ज माफी का लाभ प्रथम चरण में मिल सके। उन्होंने बताया कि फसल ऋण मोचन योजना के संबंध में आवश्यक जानकारी के लिए जनपद स्तर पर एवं तहसील स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम का नंबर 05462 269745 तथा तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम का नंबर तहसीलवार है। फूलपुर का 05460230223, सदर का 05462 246172, मेंहनगर का 9793995147, सगड़ी का 05466 230231, मार्टिनगंज का 9451966578 एवं 9956409280, बूढ़नपुर का 9450740711, 9454417930 एवं 9454417938 निजामाबाद का 8418074310 एवं 05462284060, लालगंज का 05463 265141 है। किसान फसल ऋण मोचन योजना के संबंध में अधिक जानकारी के अपने तहसील या जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम से किसी भी कार्य दिवस में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें