फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी में रजिस्ट्रेशन कराना सरल, आएं आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली सरल है। इसमें रजिस्ट्रेशन कराना भी सरल है। विभागीय अधिकारियों की यह जिम्मेदारी है कि शिविर लगा कर व्यापारियों का रजिस्ट्रेशन कराए। जिससे व्यापारियों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

उक्त बातें मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जीएसटी पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करने के दौरान खेल युवा कल्याण तथा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अपर मुख्य सचिव मो. इफ्तेखारूदीन ने कही। उन्होंने कहा कि शिविर में काउंटर बनाए जाए तथा कर्मचारियों की तैनाती की जाए। यदि किसी व्यापारी को फार्म आदि भरने में परेशानी हो, तो वे सहयोग करेगें। इस दौरान अपर मुख्य सचिव ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना तथा उनके सुझाव लिए। उन्होंने सभी का आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं एवं सुझाव को सरकार के संज्ञान में लाएंगे। पहले व्यापारियों को लगभग 16 प्रकार के टैक्स देने पड़ते थे। अब पूरे देश में केवल एक प्रकार का टैक्स लागू किया गया है, इससे व्यापारियों को सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि बहुत से आइटम पर कोई टैक्स नही लगाया गया है, कुछ पर टैक्स में कमी आई है। व्यापारियों को लोगों को इसके बारे मे बताना चाहिए, जिससे उनके बीच मे व्याप्त भ्रांतियां दूर हो सकें। उन्होंने कहा कि कोई भी नियम पहली बार लागू किया जाता है तो उसको समझने तथा उसके क्रियान्वयन में कठिनाई आती है, लेकिन धीरे-धीरे सबकुछ सरल हो जाता है।
कार्यशाला में मास्टर ट्रैनर वाराणसी के असिस्टेंट कमिशन व्यापार कर परितोष कुमार मिश्र ने जीएसटी के प्राविधानों के बारें में विस्तार से बताया। हैंडलूम पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगाने के प्रकरण को जीएसटी काउंसिल को विचार के लिए भेजा गया है, जल्द ही इस पर कोई निर्णय होने की संभावना है। जिले के जीएसटी नोडल अधिकारी विपिन कुमार नाग ने बताया कि जीएसटी हेल्प डेस्क प्रतिदिन सुबह आठ बजे से शाम तक संचालित रहेगा। कोई भी व्यापारी यहां से अपनी शंका का समाधान कर सकता है। कार्यशाला में व्यापार मंडल, सर्राफा, दवा, आटोमोबाइल, होम्योपैथ, बालू-गिट्टी तथा मुबारकपुर हैंडलूम, रेशम के बारे में संबंधित व्यापारियों ने प्रश्न पूछे, जिसका व्यापार कर अधिकारियों ने जबाब दिया। अंत में सीडीओ अभिषेक सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर एडिशनल कमिश्नर व्यापार कर वीपी सिंह, ज्वाइंट कमिश्नर हंस कुमार, सभी डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर के अलावा संत प्रसाद अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, पद्माकर लाल वर्मा, रंजन राय, अम्मार अदीबी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें