फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में होंगे विविध कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। योग के जरिये तमाम बीमारियों से निजात पाया जा सकता है। योग के प्रति लोगों को जागरूक करने और उन्हें बीमारियों से निजात दिलाने के लिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को जिले भर में योग शिविर का आयोजन किया गया है। जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सफलता के लिए विभिन्न संगठनों से बड़े पैमाने पर तैयारियां की हैं। जिला प्रशासन से लेकर संगठनों के लोग मंगलवार को तैयारियों में जुटे रहे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से 21 जून को विश्व योग दिवस मनाने की घोषणा हुई। इसे विश्व स्तर पर मोदी की पहली कामयाबी माना गया। विश्व योग दिवस की घोषणा होने के बाद बहुत से लोगों का रूझान भी इसकी ओर बढ़ा। जिसका परिणाम है आज भारत तो क्या पूरे विश्व में योग अपनाने वालों की संख्या करोड़ों में हैं। वहीं अगर जनपद में नजर डालें तो विभिन्न संस्थाओं द्वारा दर्जनों योग शिविरों का संचालन प्रतिदिन किया जाता है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले में जगह-जगह योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। योग दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजक पूरे दिन तैयारियों में लगे रहे। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सुखदेव पहलवान स्टेडियम में आयोजित होने वाले योग शिविर को लेकर जिला प्रशासन की ओर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। शिविर में आने वालों के लिए पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा व्यवस्था, मैट, टी-शर्ट आदि की पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि शिविर में करीब दो हजार लोगों के भाग लेने की संभावना है। कार्यक्रम का रिवर्स प्रसारण के माध्यम से मुख्य कार्यक्रम स्थल लखनऊ को सीधा प्रसारण किया जाएगा। इस अवसर पर योग प्रशिक्षकों द्वारा लोगों को योगाभ्यास के महत्व के बारें में बताया जाएगा। उधर लालगंज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संस्कार मैरिज हाल में सुबह साढ़े पांच बजे से योग प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। अतरौलिया में पतंजलि योग समिति जूनियर हाईस्कूल अतरौलिया में योग शिविर लगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें