जहानागंज के जिगरसंडी में कूंटू सिंह के करिबी संजय यादव के सम्पति जब्त करने पहुंची पुलिस।
- फोटो : AZAMGARH
जहानागंज। स्थानीय ब्लाक के प्रमुख व माफिया सरगना कुंटू सिंह के करीबी संजय यादव के 51 लाख के संपत्ति को रविवार को जब्त कर लिया गया। एक पखवारा पूर्व जिलाधिकारी ने उक्त संपत्ति को जब्त करने का फरमान जारी किया था।
जहानागंज ब्लाक प्रमुख व माफिया सरगना कुंटू सिंह के करीब संजय यादव पुत्र गनेश यादव निवासी ग्राम जिगरसंडी जहानागंज गैंगेस्टर में वांछित चल रहे है। उस पर दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम के तहत जिलाधिकारी राजेश कुमार ने संजय यादव के जिगरसंडी गांव स्थित 51 लाख की भूमि को जब्त करने का आदेश एक पखवारा पूर्व दिया था। रविवार को तहसीलदार सदर, कानूनगो, लेखपाल के साथ ही एसओ जहानागंज मय फोर्स गांव में पहुंचे और संजय यादव की जमीन जिसकी कीमत 51 लाख रुपये आंकी गई है को जब्त करने की कार्रवाई किया। इसके तहत उक्त जमीन को लाल झंडी लगा कर घेर दिया गया और ग्रामीणों को इसकी सूचना भी दे दी गई। जमीन जब्ती की कार्रवाई के दौरान गांव में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। संजय यादव जहानागंज ब्लाक का प्रमुख भी निर्वाचित है और फरार चल रहा है। उस पर दो दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है। वह कुंटू सिंह का करीबी बताया जाता है।