इस मामले में कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी नहीं होने पर उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बुधवार को प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय और रोडवेज चौकी प्रभारी सौरभ त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ आरोपी की तलाश में जुटे थे।
इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी आजमगढ़ आया हुआ है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोपहर करीब 2.30 बजे निजी बस अड्डे से उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वर्ष 2008 में न्यायालय में पेशी के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के बाद वह लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा।
बाद में मुंबई चला गया और वहां किराये के मकान में रहने लगा। दीपावली पर मुंबई से आजमगढ़ आने के दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और पुलिस अभिरक्षा से फरारी के मामले में दो प्राथमिकी दर्ज हैं। उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।