फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस वर्दी में बदमाशों ने व्यापारी से 50 हजार लूटे

Sat, 16 May 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रौनापार थाना क्षेत्र के केशवपुर पुलिया के पास पुलिस वर्दी धारण किए बदमाशों ने कपड़ा कारोबारी को लूट लिया। शुक्रवार की दोपहर को कपड़ा कारोबारी को तमंचे से भयभीत कर 50 हजार रुपये लूट लिए। घटना के बाद पीड़ित ने जीयनपुर कोतवाली के लाटघाट पुलिस चौकी पर तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने रौनापार थाने में शिकायत करने की बात कहते हुए मामले को टाल दिया। देर शाम तक कारोबारी दो थानों के बीच चक्कर लगाता रहा।
विज्ञापन



जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कोड़रा गांव निवासी प्रमोद सिंह पुत्र सूर्यभान की जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट बाजार में कपड़े की दुकान है। शुक्रवार की दोपहर प्रमोद सिंह अपनी दुकानमें सामान खरीदने के लिए गोरखपुर जा रहा था।

  जैसे ही वह केशवपुर पुलिया के पास पहुंचा कि वहां पहले से एक बाइक पर सवार दो बदमाश पुलिस की वर्दी में मौजूद थे। वे प्रमोद सिंह को तमंचा दिखाते हुए बाइक रोकने का इशारा किए। प्रमोद बदमाशों को पुलिस समझकर अपनी बाइक रोक दिया। इसके बाद बदमाश उसे तमंचा दिखाते हुए जेब में मौजूद 50 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए।
विज्ञापन


 घटना से भयभीत प्रमोद सिंह किसी तरह से लाटघाट बाजार पहुंचा और बाजार में स्थित पुलिस चौकी में तहरीर दिया। लेकिन पुलिस बदमाशों की धरपकड़ के लिए कोई प्रयास करने की बजाय मामला रौनापार थाना क्षेत्र का होने की बात कहते हुए उसे वहां शिकायत करने की बात कहते हुए टरका दी। थानाध्यक्ष रौनापार डीके श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें नहीं है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें