फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
एसपी कार्यालय में पकड़े गये इनामी बदमाश के बारे मे जनकारी देते एसपी त्रिवेणी सिंह। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के पहलवानपुर तिराहा पेट्रोल पंप के पास से बुधवार की सुबह पुलिस ने 50 हजार रुपये के फरार इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा, कारतूस और एक चोरी की बाइक बरामद हुई। पूछताछ के दौरान पता चला कि इसके गिरोह के सदस्य मुंबई और हैदराबाद में भी सक्रिय हैं। गैंग में कई महिलाएं व लड़कियां भी जुड़ी हैं।
विज्ञापन

एसपी त्रिवेणी सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी धर्मेंद्र उर्फ उदयी यादव पुत्र रामा उर्फ रामायण यादव है। वह सिधारी के गेलवारा गांव का निवासी है। बुधवार को एसओ सिधारी और शहर कोतवाल को मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर पहलवान तिराहा पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर धर्मेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। वह किसी घटना को अंजाम देने की योजना तैयार करने के लिए किसी ठिकाने पर जा रहा था। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है। पूछताछ के दौरान बताया कि बाइक चोरी की है। एसपी के मुताबिक गिरफ्तार धर्मेंद्र यादव गिरोह बनाकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता है। इस गिरोह के कई सदस्य जेल में हैं जबकि यह फरार चल रहा था। इस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। 12 सितंबर को डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र मनोज तिवारी ने इनाम बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया था। एसपी ने बताया कि धर्मेंद्र ने 14 साल की उम्र में जरायम की दुनिया में कदम रख दिया था। इसके विरुद्ध आजमगढ़ के अलावा मुंबई और हैदराबाद में भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। धर्मेंद्र ने बताया कि उसके गिरोह के सदस्य अभी भी वहां सक्रिय हैं। खास बात यह है कि धर्मेंद्र के गिरोह से कई महिलाएं और लड़कियां जुड़ी हुई हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस धर्मेंद्र के गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों का डेटा जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें