फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केक काटकर मनाया शबाना का जन्मदिन, पौधे लगाए

विज्ञापन
मेजवा गांव में शाबाना आजमी के जंमदिन पर पौध रोपण करते ग्रामीण। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
मेजवां। मशहूर शायर कैफी आजमी की बेटी फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी का 69वां जन्मदिन उनके पैतृक गांव स्थित कैफी आजमी गर्ल्स इंटर कालेज में मनाया गया। उनके जन्मदिन पर बालिकाओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। केक काटकर खुशियां मनाई गईं। कैफी आजमी खेल मैदान में 400 से अधिक पौधों का रोपण किया गया। मिजवां सोसायटी के प्रबंधक आशुतोष त्रिपाठी, कैफी आजमी गर्ल्स कालेज की प्रिंसिपल शेख समीना आजमी, कैफी आजमी चिकनकारी सेंटर की इंचार्ज संयोगिता ने शबाना की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। कैफी आजमी कंप्यूटर सेंटर, कैफी आजमी सिलाई और चिकन कारी सेंटर में शबाना आजमी की फिल्म दिखाई गई। फिल्म मकड़ी देखने के लिए संस्थान में भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें