फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क व बंधा किनारे कूड़ा गिराने वाले ठेकेदार पर 50 हजार का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। ठंडी सड़क सुबह सैर की एकमात्र जगह है। इस सड़क के बंधा किनारे व नरौली क्षेत्र में सड़क किनारे नगर पालिका कचरा फेंकवा रही थी और उसमें आग भी लगाई जा रही थी। इसके चलते यहां टहलना दुश्वार हो गया था। इसका विरोध होने पर अब नगर पालिका ने ठेकेदार पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है और नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

ठंडी सड़क पर कचरे की दुर्गंध और कूड़े में आग लगाने से उठने वाले धुएं से सांस देना दुश्वार था। अमर उजाला ने 23 व 24 दिसंबर के अंक में इस पर खबर प्रकाशित की तो नगर पालिका प्रशासन की नींद खुली और ठेकेदार पर जुर्माना लगाया गया। नगर पालिका में कुल 25 वार्ड है। इसमें आठ वार्डों की सफाई ठेकेदारी व्यवस्था के तहत होती है। ठेकेदार को ही कूड़े की उठान भी करनी होती है और डंपिंग गाउंड पर पहुंचाने की जिम्मेदार भी उसी की है। इन आठ वार्डों में रैदोपुर, मडया, हरवंशपुर, सिधारी पूर्वी, सिधारी पश्चिमी, सिविल लाइंस, नरौली व सर्फुद्दीनपुर वार्ड शामिल हैं। डंपिंग ग्राउंड रानी की सराय के मझगांवा में है। जहां कूड़ा ले जाने के बजाय ठेकेदार ने ठंडी सड़क स्थित बंधा किनारे, नरौली क्षेत्र में सड़क किनारे फेंकना शुरू कर दिया था। नगर पालिका के अधिकारी भी इस ओर से आंखें मूंदे हुए थे जबकि यह राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण की नियमों की अनदेखी करके किया जा रहा था। इस पर सवाल उठने के बाद नगर पालिका प्रशासन ने आननफानन ठेकेदार संतोष कुमार सिंह को नोटिस जारी किया और 50 हजार का जुर्माना लगा दिया। कचरा डंपिंग ग्राउंड तक ले जाने में रोजाना हजारों रुपये का डीजल लगता है लेकिन कचरा इधर-उधर गिराकर उसका भी गोलमाल किया जा रहा है। नगर पालिका ने आठ वार्डों के कचरे पर तो कार्रवाई की है लेकिन इस दौरान शेष 17 वार्डों का कूड़ा कहां फेंका गया, इस पर कोई बोलने को तैयार नहीं है।
ठेकेदार की लापरवाही से उसके कर्मियों द्वारा बंधा किनारे व नरौली क्षेत्र में सड़क किनारे कूड़ा फेका गया, जिसमें अराजक तत्वों ने आग लगा दी। ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया। उस पर 50 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। जल्द ही इस कूड़े को उठवा कर डंपिंग ग्राउंड भेजवा दिया जाएगा। आग लगाने वालों की पहचान की जा रही है।-विकास कुमार, अधिशासी अधिकारी, आजमगढ़ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें