फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकानों में नंबर प्लेट के नाम पर वसूले जा रहे 50 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मकानों पर जागरूकता स्लोगन लिखी नंबर प्लेट मकानों पर लगाई जा रही है। इसके लिए केंद्र व राज्य सरकार के आदेश का हवाला देकर 50 रुपये लिए जा रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि जांच में पता चला कि इस तरह का कोई भी आदेश शासन स्तर से नहीं जारी किया गया है।
विज्ञापन

ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों स्वच्छ भारत के तहत मकानों पर पुरानी मकान नंबर प्लेट हटाकर मकान नई नंबर प्लेट लगाई जा रही है। इस नई नंबर प्लेट पर मकान नंबर के साथ ही भवन स्वामी का नाम के अलावा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ शौचालय, मनरेगा के प्रचार-प्रसार लिए स्लोगन भी लिखे गए हैं। इस नंबर प्लेट के लगवाने के लिए ग्रामीणों से 50 रुपये भी वसूले जा रहे हैं। जिसके लिए शासन स्तर से जारी आदेश का हवाला दिया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ल ने बताया कि उत्तम प्रसाद गुप्ता निवासी छित्तूपुर (तारानगर) जनपद वाराणसी के प्रार्थना पत्र का उल्लेख करते हुए भारत सरकार व राज्य सरकार स्तर से संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रसार स्लोगनयुक्त नंबर प्लेट लगाए जाने एवं भवन मालिक से 50 रुपये प्रति नंबर प्लेट लिए जाने का निर्देश दिया गया है। सीडीओ ने संबंधित खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वयं अनुश्रवण कर अनाधिकृत रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित मकानों पर नंबर प्लेट लगाए जाने के संबंध में यदि 50 रुपये प्रति नंबर प्लेट की दर से अनाधिकृत धनराशि ली गई है तो उसे वापस कराएं, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें