आजमगढ़। जनपद में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्रों के दाखिल करने का कार्य शुक्रवार को पूरा हो गया। जनपद के कुल 26866 पदों के लिए दो दिनों में कुल 44190 नामांकन दाखिल हुए हैं। जिसमें ग्राम प्रधान के 1858 पद के लिए 15241, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 2104 पद के लिए 10632, जिला पंचायत सदस्य के 84 पदों पर 1382 और ग्राम पंचायत सदस्य के 22820 पदों के लिए कुल 16935 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। कुल दाखिल नामांकन पत्रों में अनुसूचित जाति, जनजाति के 14968, अन्य पिछड़ा वर्ग के 22244, सामान्य जाति के 6968 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है।
ब्लाकवार दाखिल हुए नामांकन पत्रों का विवरण
ब्लाक ग्राम प्रधान बीडीसी जिपंस ग्रापंस
अजमतगढ़ 901 492 67 1004
रानी की सराय 599 415 77 697
तहबरपुर 701 471 63 608
मिर्जापुर 647 586 81 937
मुहम्मदपुर 708 657 78 796
पल्हनी 774 546 62 837
लालगंज 725 529 55 918
तरवां 768 303 49 681
मेंहनगर 597 374 44 754
जहानागंज 581 345 54 714
सठियांव 661 739 61 1015
बिलरियागंज 895 672 100 561
महराजगंज 628 501 61 739
हरैया 690 490 67 929
फूलपुर 799 498 82 841
पवई 897 474 81 739
मार्टीनगंज 650 584 50 633
कोयलसा 589 397 48 558
अतरौलिया 496 265 36 318
अहरौला 765 591 77 872
पल्हना 278 234 27 545
ठेकमा 808 412 52 1239
पवई में ग्राम प्रधान पद के सबसे अधिक नामांकन
आजमगढ़। शुक्रवार को संपन्न हुए नामांकन के बाद दाखिल नामांकन पत्रों की संख्या पर गौर करें तो ग्राम प्रधान पद के सबसे अधिक 897 नामांकन पवई विकास खंड में हुए हैं। जबकि सबसे कम 278 नामांकन पल्हना विकास खंड में हुए हैं। वहीं बीडीसी के सबसे अधिक 739 नामांकन सठियांव में हुए, वहीं सबसे कम 234 नामांकन पल्हना में हुए हैं। जबकि जिला पंचायत सदस्य पद के सबसे अधिक 100 नामांकन बिलरियागंज और सबसे कम 27 नामांकन पल्हना में हुए हैं। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य पद के सबसे अधिक 1239 नामांकन ठेकमा विकास खंड में और सबसे कम 318 नामांकन अतरौलिया विकास खंड में हुआ है।