फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आठ तहसीलों मेंं आई 421 शिकायतें 33 का हुआ मौके पर निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। शासन की मंशा के अनुरूप जनपद की समस्त तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों के समक्ष सभी तहसीलों को मिलाकर 421 मामले प्रस्तुत हुए इसमें से उनके द्वारा मात्र 33 का मौके पर निस्तारण किया जा सका। इस दौरान खूरसू गांव निवासी अंजनी मिश्रा ने आरोप लगाया कि शारदा सहायक खंड 23 के टीकरगाढ़ रजबाहा से 1982 में खूरसू माइनर प्रस्तावित हुआ। भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया, लेकिन मौके पर आज तक माइनर की खोदाई नहीं हुई।
विज्ञापन

लालगंज तहसील परिसर में डीएम नवनीत सिंह चहल और एसएसपी हेमराज मीना ने लोगों की फरियाद सुनी। बघरवां उर्फ मोलनापुर निवासी राधेश्याम चौहान ने ऑनलाइन वृद्धा पेंशन फॉर्म का आवेदन करने और समाज कल्याण विभाग द्वारा मनमाने ढंग से बिना जांच किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जीवित व्यक्ति को मृत्यु दिखाया जा रहा है। उसे अधिकारियों व कर्मचारियों ने समझा बुझाकर वापस कर दिया। कल्यानपुर मानिक गांव निवासी तेजबहादुर ने तिराहे के समीप नवीन परती की भूमि से अवैध कब्जा हटाने की मांग की। इस दौरान नरवां मेहनाजपुर निवासिनी एक महिला ने आरोप लगाया कि उसका अश्लील वीडियो वायरल करने के विषय में थानाध्यक्ष मेहनाजपुर व एसएसपी आजमगढ़ को प्रार्थना पत्र दिया गया। आज तक इस मामले में आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अपराधी खुलेआम घूम रहा है। इस दौरान डीएम और एसपी के समक्ष 162 फरियादी शिकायत लेकर पहुंचे, इनमें से 15 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इनमें राजस्व विभाग के 80, पुलिस 26, विकास विभाग 22, स्वास्थ्य 4, लोक निर्माण विभाग 2, सिंचाई विभाग 2, विद्युत विभाग 8, खाद्य एवं रसद विभाग 16 और अन्य के 4 मामले शामिल रहे। इस अवसर पर सीडीओ परीक्षित खटाना, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार, डीपीओ गंगादत्त, एक्सईएन विद्युत महेंद्र कुमार, एक्सईएन सिंचाई विरेंद्र सिंह, एक्सईएन नलकूप अनिल कुमार आदि उपस्थित थे।

00

बोले फरियादी

- गांव के ग्राम प्रधान द्वारा चक मार्ग पर कब्जा कर लिए जाने से उसे और गांव के अन्य लोगों का आना-जाना भी रूभर हो गया है कई बार अधिकारियों के पास दौड़ने के बाद भी आज तक समस्या का समाधान नहीं हो सका।-विशाल यादव, चकेरा परिसीनियां
विज्ञापन


- काफी प्रयास करने के बाद हाई कोर्ट के आदेश द्वारा ग्राम सभा की पोखरी एवं भीटे की जमीन पर हुए अतिक्रमण को एक बार खाली कराया गया था, लेकिन पुनः लोगों द्वारा उसपर कब्जा कर लिया गया। बार-बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी आज तक उक्त अतिक्रमण को नहीं हटाया गया।-ओम प्रकाश सिंह,मिर्जा आदमपुर

- चक मार्ग पर दो बार चकरोड बना। जिसे काटकर दोनों बार ही गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा फेंक दिया गया। कई बार उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।-राम जी, चेवारपूरब
विज्ञापन

तहसीलवार आई शिकायतें और उनके निस्तारण की स्थिति
तहसील आई शिकायतें निस्तारित
निजामाबाद 27 01
लालगंज 162 15
बूढ़नपुर 27 00
मेंहनगर 22 03
मार्टीनगंज 53 02
फूलपुर 08 02
सदर 46 05
सगड़ी 76 05
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें