फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेबकास्टिंग के लिए किसी ने नहीं डाला टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों को जिला प्रशासन द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में क्रिटिकल और बल्नरेबुल बूथों पर वेबकास्टिंग या वीडियो कैमरा या आब्जर्वर की तैनाती की जानी है। वेबकास्टिंग के लिए हुए टेंडर में जनपद से किसी ने भी आवेदन नहीं किया। जिसके कारण अब जिला प्रशासन की ओर से अब मैनुअली व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

विभाग की मानें तो अब तक तहसीलों से 417 बूथों पर वेबकास्टिंग कराने के लिए सूची आई है। अभी सूची फाइनल नहीं हुई है। इन बूथों पर वेबकास्टिंग, वीडियो कैमरा टीम, आब्जर्वर में से किसी एक की तैनाती की जानी है। इसके अलावा इन बूथों पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की जाती है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर क्रिटिकल और बल्नरेबुल बूथों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहते हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि वेबकास्टिंग के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए थे। लेकिन किसी ने टेंडर नहीं डाला। जिसके कारण अब मैनुअली इनकी तैनाती करने की रणनीति बनाई जा रही है।
सेक्टर मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण 18 को
आजमगढ़। हालांकि जनपद की दोनों लोकसभा सीटों पर छठवें चरण में 12 मई को मतदान होना है। लेकिन जिला प्रशासन चुनाव की तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी क्रम में सेक्टर मजिस्ट्रेटों और मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाना है। इसके लिए सबसे पहले नेहरू हाल में 18 मार्च को नेहरू हॉल में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जबकि मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण होली बाद कराए जाने की संभावना है। परियोजना निदेशक अभिमन्यु कुमार सिंह ने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेटों की सूची आज फाइनल हो जाएगी। इसके बाद इन्हें मास्टर ट्रेनरों द्वारा 18 मार्च को नेहरू हाल में प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें