आजमगढ़। भाजपा की ओर से दो मार्च को दसों विधानसभाओं में विजय संकल्प बाइक रैली का आयोजन किया गया है। जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव में इस बाइक रैली का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। कमल संदेश बाइक रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
सभी विधानसभाओं के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मोटरसाइकिल से निकल कर पार्टी के झंडा के साथ विधानसभा में निर्धारित स्थान पर एकत्र होकर पूरी विधानसभा में भ्रमण करेंगे। मनीष सिंह को कमल संदेश बाइक रैली का संयोजक बनाया गया है। सभी विधानसभा में बाइक रैली के समापन पर सभा का आयोजन किया जाएगा। सदर विधानसभा में बाइक रैली का शुभारंभ चक्रपानपुर से सुबह 11 बजे होगा। यहां से इटौरा, छतवारा, हुसेनगंज मंडी चौराहा, हरबंशपुर, नरौली, बडादेव, चौक, पहाड़पुर, ब्रह्मस्थान, भंवरनाथ जुनेदगंज, हाफिजपुर, हर्रा की चुंगी, कोट मुहल्ला रैदोपुर, मड़या सिधारी, नरौली से कलेक्ट्रेट चौराहा स्थित अंबेडकर पार्क में दोपहर एक बजे सभा होगी। सदर विधानसभा में मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री त्रयंबक और क्षेत्रीय मंत्री शकुंतला चौहान मौजूद रहेंगी। मुबारकपुर विधानसभा में बाइक रैली जहानागंज मवेशी से शुभारंभ होकर, सठियांव, शाहगढ़, मुबारकपुर नगर होते हुए अमिलो बाग में समापन होगा। सगड़ी विधानसभा में बाईक रैली अजमतगढ़ शंकरजी तिराहे से शुभारंभ होकर जीयनपुर, बाजार गोसाईं, लाटघाट समापन होगा।गोपालपुर विधानसभा से बाईक रैली भैरव बाबा मंदिर परिसर से शुभारंभ होकर कप्तानगंज,कन्धरापुर, बिन्दवल, जैराजपुर, बिलरियागंज से भीमवर ब्रम्हबाबा मंदिर के पास समापन होगा।मेहनगर विधानसभा में मेहनगर लखरांव पोखरा से शुभारंभ होकर फरेदा , गोपालपुर, खरिहानी,कबूतरा, परमानपुर, तरवां, मेहनाजपुर, देवगांव मार्ग पर समापन होगा। लालगंज विधानसभा में गोसाईं की बाजार सितारा तिराहा से शुभारंभ होकर ठेकमा,बरदह, जिवली मोड़, पुरसुडी, गोहारा, हदीसा, गोसाईं गंज, गोपालपुर, कंजहित, देवगांव, निहोरगंज, लालगंज समापन होगा।दी दारगंज विधानसभा में बाईक रैली का मोहम्मदपुर से शुभारंभ होगा वहां से रंगडीह, छित्तोपुर, सिकरौर, दीदारगंज, माहुल मोड़, मार्टीनगंज समापन होगा। फूलपुर पवई, में बाईक रैली का माहुल से शुभारंभ होकर पीरपुर विद्यालय के पास समापन।अतरौलिया विधानसभा में अतरौलिया प्रा. स्वस्थ केन्द्र के पास से शुभारंभ होकर मदिरा मोड़, भदौरा ,अहिरौला, बसही, गोपालगंज, लहरपार, कौड़ियां, बूढनपुर, अतरैठ नन्दना में समापन होगा। निजामाबाद विधानसभा में बाइक रैली का शुभारंभ सरायमीर खरेवा मोड़ से शुभारंभ होगा। निजामाबाद बाइपास पर समापन होगा।
आजमगढ़। बाइक रैली की तैयारियों को लेकर भाजयुमो के जिला पदाधिकरियों की बैठक शुक्रवार को रोडवेज स्थित जिला कार्यालय पर हुई। अध्यक्षता शिवेन्द्र राय और संचालन संतोष पांडेय ने किया। रैली की सफलता को लेकर प्रभारी की तैनाती की गई। महामंत्री सतोष पांडेय ने बताया कि शिवेंद्र राय को बाइक रैली का जिला संयोजक और चंद्रपाल सिंह को सह संयोजक बनाया गया। विधानसभा संयोजक नियुक्त किया गया। इस कार्यक्रम में शिवम, कार्तिकेय सिंह चंचल, राज कुमार चौबे, संतोष पटेल, राहुल सिंह, अनुभव सिंह, विक्रम यादव, अंबुज सिंह, पप्पू चौहान, अंकुर राय, राहुल सिंह कौशिक, पंकज सिंह कौशिक आदि मौजूद रहे।