फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में 62 नए टीबी के मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षयरोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद ने पांच से 16 फरवरी तक टीबी सक्रिय खोज अभियान चलाया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए गए इस अभियान में टीबी के कुल 62 नये मरीज चिह्नित किए गए हैं जिनका इलाज शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

अभियान के तहत मलिन बस्तियों, घनी आबादी, एक ही कमरे में रह रहे गरीब तबके के लोग और पिछड़े गांवों में टीबी के संभावित मरीजों की जांच की गई। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. परवेज अख्तर ने बताया कि पांच लाख की जनसंख्या पर तीन सदस्यीय 200 टीमें गठित की गई थीं। 40 सुपरवाइजर लगाए गए थे। 15 टीमों की एक चिकित्सक की ओर से निगरानी की जा रही थी। डॉ. परवेज ने बताया कि अभियान के दौरान टीबी के 62 नये मरीज मिले। इनका इलाज शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें